{"_id":"5e05a1568ebc3e87943c16c2","slug":"plea-in-punjab-haryana-high-court-regarding-classes-in-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा छुट्टियों के कारण पूरा नहीं हुआ सिलेबस, हाईकोर्ट में याचिका- सर्दियों में कक्षाएं लगा लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा छुट्टियों के कारण पूरा नहीं हुआ सिलेबस, हाईकोर्ट में याचिका- सर्दियों में कक्षाएं लगा लें
Fri, 27 Dec 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में ज्यादा छुट्टियों के कारण बच्चों का सिलेबस समय से पूरा नहीं हुआ, तो सर्दियों की छुट्टियों में भी कक्षाएं लगाने की मांग को लेकर स्कूलों ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन को जिला शिक्षा अधिकारियों और निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर हल निकालने का आदेश दिया है।
साथ ही बैठक में जो भी फैसला लिया जाए, उसके बारे में 31 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को सूचित किया जाए। हरियाणा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर ट्रस्ट ने एडवोकेट पंकज मैनी के माध्यम से दायर याचिका में हाईकोर्ट को बताया है कि सरकार समय-समय पर कई कारणों को लेकर छुट्टियां घोषित कर देती है।
कभी सर्दी तो कभी त्योहार के नाम पर छूट्टी घोषित कर दी जाती है। एक तो पहले सरकार की ओर से कई तरह की छुट्टियां दी जाती हैं और उस पर इस तरह बीच-बीच में भी कई बार छुट्टियों का एलान कर दिया जाता है। इससे स्कूलों में बच्चों की शिक्षा काफी प्रभावित हो रही है। स्कूल एक सत्र के अपने शैक्षणिक कार्य दिवस भी पूरे नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
इस कारण बच्चों का सिलेबस अधूरा रह जाता है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में 9वीं से 12वीं कक्षा को इन छुट्टियों के दौरान पढ़ाए जाने की इजाजत दी जाए।