फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players will be recruited in football and cricket academy from this session

Chandigarh News: फुटबॉल और क्रिकेट अकादमी में इस सत्र से होगी खिलाड़ियों की भर्ती

Tue, 25 Mar 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Players will be recruited in football and cricket academy from this session
चंडीगढ़।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन का खेल विभाग फुटबॉल के खिलाड़ियों के टीडब्ल्यू-3 टेस्ट कराने के बाद टीम के चयन प्रक्रिया में लग गया है। वहीं, क्रिकेट अकादमी के लिए खिलाड़ियों के फिजिकल टेस्ट की तारीख और इसके बाद स्किल टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट ट्रायल की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके बाद अकादमी की भर्ती हो जाएगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद खेल विभाग ने यह कदम उठाया है।खेल विभाग में लेटलतीफी और अव्यवस्था का आलम यह था कि पिछले साल मार्च के बाद विभाग की क्रिकेट और फुटबॉल अकादमी में बच्चों को नहीं लिया गया। इससे खिलाड़ियों का एक साल बर्बाद हो गया।

अकादमी में भर्ती प्रक्रिया शुरू
फुटबॉल अकादमी के जूनियर विंग के चयन के लिए खिलाड़ियों का टीडब्ल्यू-3 टेस्ट पूरे करवा लिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी ली जा चुकी है। अब फुटबॉल की टीम का चयन होना है। वहीं, क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों की भर्ती चयन के लिए खेल विभाग 3 अप्रैल को सेक्टर-7 के एथलेटिक्स ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट ले रहा है। इसके बाद 4 अप्रैल को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट ले रहा है। इसके बाद अकादमी में खिलाड़ियों की भर्ती हो जाएगी।
विज्ञापन


मार्च में पास आउट हुआ था
यूटी प्रशासन के खेल विभाग की फुटबॉल और क्रिकेट की अकादमियों का बैच पिछले वर्ष 2024 में मार्च में पास आउट हो चुका है। फुटबॉल का बैच 24 खिलाड़ियों का रहता है। यह बैच सात वर्ष के लिए होता है। वहीं, क्रिकेट का बैच 24 खिलाड़ियों का रहता है। यह बैच पांच वर्ष के लिए होता है। नए बैच के लिए खेल विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया के लिए होने वाले ट्रायल के लिए जोड़ दी जाती है। इसके बाद ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अकादमी में जगह दी जाती है। बता दें कि खेल विभाग की इन फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी की अकादमियों में रहने वाले खिलाड़ी चंडीगढ़ के नहीं होते यह खिलाड़ी दूसरे राज्यों से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed