फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plant's machines will be upgraded in a year, 200 tons of garbage can be disposed

एक साल में अपग्रेड होंगी प्लांट की मशीनें, 200 टन कचरा कर सकेंगे निस्तारित

Fri, 18 Feb 2022 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Plant's machines will be upgraded in a year, 200 tons of garbage can be disposed
चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-25 स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में सूखा कचरा निस्तारित करने वाली मशीनों को अपग्रेड करने के लिए वीरवार को टेंडर लगा दिया। एक साल में कंपनी मशीनों को अपग्रेड करेगी। इससे लगभग 200 मीट्रिक टन कचरा निस्तारित हो सकेगा। इस प्रक्रिया में 2.6 करोड़ रुपये मशीनों के उपकरण बदलने और 3.72 करोड़ रुपये उसके संचालन व रखरखाव पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि कंपनी मशीन में कन्वेयर बेल्ट, रोलर, मोटर गियर बॉक्स और शेडर को बदलेगी। इसके अलावा एक शेडर, ट्रोमेल, साइक्लोन डस्ट कलेक्टर, कचरे को सुखाने वाला पंखा, गर्म हवा फेंकने वाला जनरेटर, ब्लास्टिक सेप्रेटर और ईटीपी प्लांट की मरम्मत करेगी। इसके अलावा जो मशीनें चल नहीं रही हैं, उनकी भी मरम्मत करेगी। आयुक्त ने कहा कि शहर में प्रतिदिन लगभग 200 मीट्रिक टन सूखा कचरा निकलता है। मशीनों को अपग्रेड करने के बाद सूखे कचरे को डंपिंग ग्राउंड पर भेजने की जरूरत नहीं होगी। अभी काफी कचरा डंपिंग ग्राउंड पर फेंकना पड़ता है। कचरा निस्तारण प्लांट में लगीं मशीनें काफी पुरानी हैं। आईआईटी रुड़की ने अपने निरीक्षण के दौरान कहा था कि मशीनों को अपग्रेड करना होगा या सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 के हिसाब से नई तकनीक की मशीनें लगानी होंगी।
विज्ञापन

नई तकनीक का प्लांट लगाने, दूसरा कचरे का पहाड़ हटाने को टेंडर अगले सप्ताह
आयुक्त ने बताया कि कचरा निस्तारण प्लांट के लिए दूसरी योजना के अंतर्गत नई तकनीक की मशीनें लगनी हैं। इस प्रक्रिया के लिए इच्छुक कंपनियों को आवेदन करने की प्रक्रिया अलगे सप्ताह शुरू हो जाएगी। वहीं डड्डूमाजरा में बने दूसरे कचरे के पहाड़ को खत्म करने के लिए भी अगले सप्ताह टेंडर लगा दिया जाएगा। इस तरह कचरा निस्तारण प्लांट और डंपिंग ग्राउंड की समस्या को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में हर बार कटते थे नंबर
स्वच्छ भारत अभियान में हर साल चंडीगढ़ के काफी नंबर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग न करने, प्लांट की मशीनों की कार्य क्षमता कम होने और कचरे के दो पहाड़ों के कारण कट जाते हैं। यही कारण है कि साल दर साल रैंकिंग भी पिछड़ती जा रही है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने निगम आयुक्त को इस समस्या के समाधान के लिए कहा था। यही कारण है कि निगम जल्द से जल्द दोनों समस्याओं के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed