फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

राज्यपाल के विमान में हादसा, जानिए पूरा सच

Fri, 28 Mar 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

पहाड़िया का सरकारी आठ सीटर प्लेन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 30 फुट की ऊंचाई पर था कि अचानक कंट्रोल सिस्टम जाम हो गया। इससे विमान रनवे से बाहर कच्ची जमीन पर आ गिरा। विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। हवाई अड्डे के कर्मियों ने तुरंत पहाड़िया और उनके साथ जा रहे अन्य लोगों को विमान से बाहर निकाला। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सभी सकुशल हैं। घटना सुबह 11.37 बजे की है।

विज्ञापन

खराबी क्या आई, यह जांच के बाद

plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

हरियाणा के राज्यपाल पत्नी शांति पहाड़िया और छह अन्य लोगों के साथ ‘बीच क्राफ्ट बी 200’ प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरक्राफ्ट को हरियाणा के सीनियर एग्जीक्यूटिव पायलट विंग कमांडर बी नंदा और उनके को पायलट ऑपरेट कर रहे थे। नंदा ने बताया कि टेक ऑफ करने के करीब एक मिनट बाद ही कंट्रोल सिस्टम जाम हो गया। उन्हें वहां से कुछ धुआं भी निकलता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कंट्रोल सिस्टम फेल होने के बावजूद विमान के दोनों इंजन चालू हालत में थे। खराबी क्या आई, यह जांच के बाद पता चलेगा। उधर, हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि उड़ान भरते समय प्लेन बाईं ओर मुड़ गया। एयरक्राफ्ट का बायां विंग टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्ट रडर के जाम होने की संभावना

plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक आनंद मोहन शरण ने बताया कि किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उन्होंने संभावना जताई कि विमान में ‘लेफ्ट रडर’ के जाम होने से यह हादसा हुआ। यह रडर विमान को मोड़ने में इस्तेमाल होते हैं। केंद्रीय नागरिक विमानन महानिदेशक की फ्लाइट सेफ्टी टीम शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि विमान का सारा भार गिरते वक्त बाएं विंग पर आ गया जिससे विमान के यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

2005 में खरीदा था ‘बीच क्राफ्ट बी 200’

plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

महानिदेशक आनंद मोहन शरण ने बताया कि यह विमान हरियाणा सरकार ने 2005 में 21.78 करोड़ रुपये में खरीदा था। विमान अब तक 2010 घंटे की उड़ान भर चुका है। सामान्य तौर पर यह विमान 10 हजार घंटे उड़ान भरता है। उन्होंने बताया कि इस विमान की सालाना मेंटेनेंस होती रहती है और यह तकनीकी खराबी पहली दफा आई है।

ये थे विमान में :
एयरक्राफ्ट में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, उनकी पत्नी शांति पहाड़िया, राज्यपाल की सचिव नीलम प्रदीप कासनी, एडीसी पुलिस जगप्रवेश दहिया और एडीसी मिलिट्री, डॉ., तलवार, पायलट विंग कमांडर डी. नंदा, कैप्टन दिनेश बंसल, राज्यपाल के दो सेवादार सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हरियाणा के राज्यपाल की पुस्तक का शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को करना था। वे कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पहाड़िया दंपति को पीजीआई में भर्ती कराया गया

plane crash, Survivor Haryana Governor Jagannath pahadiya

बाल-बाल बचने के बाद राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और उनकी पत्नी को पीजीआई में भर्ती कराया गया। उनके आते ही आर्थोपेडिक, न्यूरोसर्जन, इंटरनल मेडिसिन, न्यूरोलॉजी व अन्य डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व सीनियर डाक्टर मौके पर पहुंचे और उनकी जांच की। पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. योगेश चावला ने भी न्यू ओपीडी पहुंचकर पहाड़िया दंपति का हालचाल जाना।
सीनियर डाक्टरों का कहना था कि हादसे के बाद पहाड़िया दंपति थोड़ा घबरा गए थे। उनका सिटी स्कैन कराया गया। उन्हें कोई अंदरूनी चोट नहीं आई हैं। वे पूरी तरह ठीक हैं। करीब 1.45 बजे वे पीजीआई से राजभवन की ओर रवाना हो गए। शाम को पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने राजभवन पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed