फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to provide steam machines to covid-19 patients on the lines of Panchkula and Mohali in Chandigarh

चंडीगढ़: पंचकूला और मोहाली की तर्ज पर कोरोना मरीजों को भाप मशीन देने की तैयारी

Sun, 23 May 2021 07:07 PM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 May 2021 07:07 PM IST
सार

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और दवाइयां एक किट में कोरोना मरीजों को देता था। मगर अचानक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई तो विभाग के थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर नहीं बचे। अब विभाग इन दोनों सामान के साथ भाप वाली मशीन भी खरीदेगा। 
 

विज्ञापन
Plan to provide steam machines to covid-19 patients on the lines of Panchkula and Mohali in Chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

पंचकूला-मोहाली की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी कोरोना संक्रमित मरीजों को भाप वाली मशीन देने की तैयारी है। संक्रमित मरीजों की किट में थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, भाप की मशीन देने पर विचार हो रहा है। नगर निगम ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर के लिए टेंडर जारी कर चुका है। भाप की मशीन के लिए स्वास्थ्य निदेशक की सहमति बाकी है। 

विज्ञापन


पंचकूला-मोहाली में मरीजों को किट में भाप की मशीन दी जाती है जबकि चंडीगढ़ में मरीजों को किट में केवल दवाएं। निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि निगम के पास कोविड सेस का लगभग 28 करोड़ रुपये जमा थे। इसमें से कुछ फंड नगर निगम में कोविड कार्यों पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन


निगम के खाते में अभी लगभग 23 करोड़ रुपये शेष हैं। इस राशि से सामान खरीदने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें सेक्टर-16 अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर वीएस ठाकुर, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता, डॉ. ज्योत्सना विग को शामिल किया गया है। कमेटी चर्चा के बाद उपकरण खरीद लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को किट में ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर देता था। अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर खत्म हो गए। विभाग ने इसके लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन ने निगम को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर खरीदने को कहा। इस दौरान बैठक में भाप वाली मशीन खरीदने का भी प्रस्ताव रखा गया। 

जल्द 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी स्वास्थ्य विभाग को देगा निगम
स्वास्थ्य विभाग की मांग पर निगम 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाले कन्संट्रेटर भी खरीद रहा है। इसके लिए जो टेंडर लगाया था, उसमें एक ही कंपनी योग्य मिलने से दोबारा टेंडर जारी किया गया है। निगम स्वास्थ्य विभाग को 80 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराएगा। 

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर के लिए हमने टेंडर लगा दिया है। भाप की मशीन के लिए स्वास्थ्य निदेशक की ओर से सहमति मिलते ही टेंडर लगाएंगे। फिलहाल इस प्रस्ताव को रोका हुआ है। - केके यादव, आयुक्त, नगर निगम।

मरीजों की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए कमेटी इस प्रस्ताव के सभी पहलुओं को देखकर बता देगी। तब निगम से मदद का आग्रह करेंगे। - अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed