फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physics questions JEE Main examination freed students chemistry mathematics

जेईई मेन की परीक्षा में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने छात्रों के छुड़ाए पसीने, रसायन और गणित के सवालों ने भी खूब छकाया

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Physics questions JEE Main examination freed students chemistry mathematics
चंडीगढ़। जेईई मेन परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने छात्रों के पसीने छुड़ा दिए। यह प्रश्न छात्रों की सीमा के बाहर थे। रसायन विज्ञान और गणित के सवाल भी कम कठिन नहीं थे। छात्रों के मुताबिक यह पेपर जनवरी में हुए पेपर से कठिन नजर आया। हालांकि छात्रों ने इन्हें हल करने में पूरा दिमाग लगाया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व मोहाली के पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा में लगभग 2500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह की पाली 9 से दोपहर 12 बजे तक व शाम की पाली अपराह्न 3 से लेकर 6 बजे तक की रही। जैसे ही केंद्रों पर विद्यार्थी पहुंचे तो उनका तापमान चेक किया गया और उनके हाथ सैनिटाइज करवाए गए। कंप्यूटर, की-बोर्ड, माउस आदि को भी सैनिटाइज किया गया था। पेपर पैटर्न 75 प्रश्नों का रहा, जो 300 अंक का था। इसमें गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के 100 अंकों के साथ 25 प्रश्न थे।
विज्ञापन

मोहाली केंद्र पर परीक्षा देकर लौटे छात्र मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि भौतिकी न्यूमेरिकल अधिक कठिन रहे। जेईई मेन 2019 के पेपर की तुलना में रसायन विज्ञान के प्रश्न भी कठिन नजर आए। गणित के सवाल भी लंबे रहे। विशेष रूप से गणित और भौतिक विज्ञान के अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी या उन पुस्तकों से नहीं थे जिन्हें हम बोर्ड परीक्षा के लिए कवर करते हैं। छात्र मनदीप ने कहा परीक्षा केंद्र के अंदर सभी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। वह रसायन विज्ञान अनुभाग के प्रश्नों के साथ सहज महसूस कर रहे थे, लेकिन कुछ गणित और भौतिकी के प्रश्न उनकी सीमा के बाहर थे। यह मेरे लिए एक औसत प्रयास था। शिक्षाविद कुणाल भी छात्रों की बात से सहमत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed