फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physical education paper was easier than all papers

Chandigarh News: सभी पेपरों से आसान रहा शारीरिक शिक्षा का पेपर

Tue, 14 Mar 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Physical education paper was easier than all papers
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 12वीं के शारीरिक शिक्षा और कक्षा 10वीं के कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय का पेपर लिया। परीक्षा देकर स्कूल गेट से निकलते विद्यार्थियों के चेहरे पर पेपर अच्छा होने की खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने बताया शारीरिक शिक्षा का पेपर अब तक का सबसे आसान पेपर रहा। कक्षा 12वीं के नॉन मेडिकल संकाय के सभी पेपर समाप्त हो गए हैं। अब विद्यार्थी 6 अप्रैल से शुरू होने जा रहे जेईई मेन्स की तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड परीक्षा के अनुभव साझा करते हुए श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल की नॉन मेडिकल संकाय की छात्रा नितिका ने बताया शारीरिक शिक्षा का पेपर सभी पेपरों में से आसान रहा। पेपर आधा घंटा पहले पूरा हो गया था। हालांकि रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान का पेपर विद्यार्थियों को कठिन लगा। विवेक हाई स्कूल की कला संकाय की छात्रा आन्या ने बताया प्रश्नपत्र हल करने में सैंपल पेपर से बहुत सहायता मिली। पेपर का पैटर्न समान था और प्रश्न भी उससे मिलते-जुलते ही पूछे गए थे। शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कला संकाय की छात्रा स्नेहा ने बताया कि 70 अंक के पेपर में 60 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। 10वीं का कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर देने आए विद्यार्थी प्रश्नपत्र से संतुष्ट नजर आए। द ब्रिटिश स्कूल की छात्रा हरप्रीत ने बताया प्रश्नपत्र उसकी अपेक्षा से आसान आया था और समय से पहले पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed