फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photos of 10 more protesters released in clash with police, reward announced

चंडीगढ़: पुलिस से झड़प में 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी, इनाम की घोषणा

Wed, 15 Feb 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Photos of 10 more protesters released in clash with police, reward announced
चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी किए। पुलिस ने लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।पुलिस ने सोमवार को भी 10 तस्वीरें जारी की थीं। अब तक कुल 30 फोटो जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से सात की पहचान हो गई है। इनमें हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना निवासी सतवंत सिंह संधू, अमृतसर निवासी उदयवीर सिंह, पटियाला निवासी जगसीर सिंह, मोगा निवासी भगवंत सिंह शामिल हैं। अन्य के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस ने ईमेल firno.63@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 98759-84001 भी जारी किया है। सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा काफी समय से सेक्टर-52-53 के चौक पर प्रदर्शन कर रहा है। बीते 8 फरवरी को बातचीत के दौरान अचानक कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


17 धाराओं में कई लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया है केस
पुलिस का आरोप है कि आठ फरवरी को कई प्रदर्शनकारी पुलिस से हथियार सहित काफी सामान भी लूट कर ले गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शुरुआत में सात नेताओं समेत कुल आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर हत्या का प्रयास, लूट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 धाराएं लगाई हैं। मामले में गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, लोक अधिकार लहर, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदर जीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उधर, वकीलों के विरोध के बाद पुलिस ने अमर सिंह चहल का नाम केस से हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed