फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI will open OPD after June 21 but not for all patients

पीजीआई 21 जून के बाद ओपीडी खोलेगा पर सभी मरीजों के लिए नहीं

Sun, 20 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
PGI will open OPD after June 21 but not for all patients
चंडीगढ़। कोरोना के केस घटने के बाद पीजीआई धीरे-धीरे मरीजों को अधिक सेवाएं देने की योजना बना रहा है। हालांकि, 21 जून तक टेलीकंसल्टेशन से मरीजों को सेवाएं जारी रहेंगी। इस बीच जिन मरीजों को बुलाया जाएगा, वह ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने आएंगे। उसके बाद ओपीडी खोलने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

पीजीआई के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि सर्जरी का इंतजार कर रहे गंभीर मरीजों के लिए भी जल्द सेवाएं शुरू की जाएंगी। उनके लिए मुख्य ओटी का एक तल खोला जाएगा। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों/परिचारकों के बीच अपेक्षित शारीरिक दूरी सुनिश्चित होगी। पीजीआई ने कहा है कि वही मरीज ओपीडी में आएं, जिन्हें बुलाया जाए और एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार आए। टेली परामर्श के लिए न्यू ओपीडी का नंबर 0172- 2755991 रहेगा। इसी तरह उन्नत नेत्र केंद्र और डीडीटीएस का नंबर 0172-2755992, उन्नत हृदय केंद्र का नंबर 0172-2755993, उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र का नंबर 0172-2755994, ओएचएससी (दंत) का नंबर 0172-2755995 और प्रसूति रोग से संबंधित नंबर 708700343 यह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed