फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI will get the new Director, will be on 3 november

PGI को मिलेगा नया डायरेक्टर, 3 को होगा नाम फाइनल

Fri, 28 Oct 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
PGI will get the new Director, will be on 3 november
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : File Photo
पीजीआई के नए डायरेक्टर का चयन तीन नवंबर को हो सकता है। पीजीआई के सूत्रों ने दावा किया है कि इंस्टीट्यूट बाडी (आईबी) की बैठक तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे डाक्टरों के नाम पर चर्चा होगी और इसमें एक डाक्टर के नाम पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। हालांकि अभी संशय है कि तीन डाक्टरों का पैनल भेजा गया है या फिर छह का। इंस्टीट्यूट बॉडी नाम फाइनल कर अप्वाइंटमेंट कमेटी आफ द कैबिनेट (एसीसी) को भेजेगी। यही कमेटी नए डायरेक्टर के नाम पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट बाडी की मीटिंग में पैनल के नामों पर होगी चर्चा

PGI will get the new Director, will be on 3 november
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : File Photo
पीजीआई के नए डायरेक्टर के लिए कुल 26 प्रोफेसर्स ने इंटरव्यू दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 38 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से 29 लोगों को बुलाया गया, जिनमें तीन लोगों ने ड्रॉप आउट कर दिया।

इनमें से दो पीजीआई के प्रोफेसर थे, जबकि एक शिलांग स्थित इंस्टीट्यूट की महिला प्रोफेसर थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से डॉक्टरों के नाम का पैनल तय कर दिया गया है। उन्हें इंस्टीट्यूट बाडी (आईबी) के पास बंद लिफाफे में भेज दिया गया है। आईबी की मीटिंग नई दिल्ली में होनी है।

  पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर वाईके चावला अक्तूबर को रिटायर हो गए थे। उसके बाद डीन डा. सुभाष वर्मा को कार्यवाहक डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हालांकि डायरेक्टर की नियुक्ति का काम पिछले छह महीने से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed