{"_id":"670f398a1f1d81d5070783cc","slug":"pgi-resident-doctors-association-postponed-strike-symbolic-demonstration-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल, सांकेतिक रूप से होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल, सांकेतिक रूप से होगा प्रदर्शन
Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM IST
सार
पीजीआई में हड़ताल के दौरान पूर्व की तरह इमरजेंसी, ट्रामा और आईसीयू के सेवाएं चालू रहेंगी। इसके लिए आकस्मिक योजना लागू की गई है। वहीं, ओपीडी में सुबह 8 से 10 बजे तक सिर्फ फॉलोअप मरीजों का ही पंजीकरण होगा। नए मरीजों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
हड़ताल के कारण पीजीआई में सफाई करते स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी है। संगठन के अध्यक्ष डॉ हरिहरन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर किए गए विचार विमर्श के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जिसमें अगले निर्देश तक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल हम सांकेतिक रूप से प्रदर्शन जारी रखेंगे। लेकिन मरीजों को किसी तरह से कोई परेशानी नहीं होगी।
हालांकि हॉस्पिटल अटेंडेंट, किचन स्टाफ, सफाईकर्मियों और ऑफिस बियरर की हड़ताल अब भी जारी है। अनुबंधकर्मियों की विभिन्न यूनियनों की हड़ताल के खिलाफ पीजीआई ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। हाईकोर्ट आज याचिका पर सुनवाई करेगा।
अनुबंधकर्मियों को एरियर जारी करने के लिए पीजीआई ने कुछ दिन पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा था, इस मामले में अब मंत्रालय का जवाब आया है। मंत्रालय का कहना है कि फंड जारी करने पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बुधवार को भी ओपीडी में किसी नए मरीज का पंजीकरण नहीं होगा। ऑनलाइन पंजीकरण भी रद्द कर दिए गए हैं। वैकल्पिक प्रवेश और सर्जरी भी स्थगित कर दी गईं हैं। पीजीआई प्रशासन ने दावा किया कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि 1300 रेजिडेंट डॉक्टरों में से 80% से ज्यादा ड्यूटी पर थे। दूसरी तरफ बीते छह दिनों से चल रही अनुबंधकर्मियों की हड़ताल की सूचना से अन्य प्रदेशों से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।