फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Research Reveals, Consumption of Herbal Flavor Hookah Increases Cancer in Youth

कैंसर दे सकता है हर्बल फ्लेवर हुक्का, चंडीगढ़ पीजीआई की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 11 Feb 2021 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
PGI Research Reveals, Consumption of Herbal Flavor Hookah Increases Cancer in Youth
हर्बल हुक्का। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ पीजीआई में हाल ही में हुए एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि हर्बल फ्लेवर हुक्के के सेवन से युवाओं में तेजी से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने युवाओं को हर्बल हुक्का और सिगरेट से दूर रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


पीजीआई के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर के विशेषज्ञ द्वारा किए गए अध्ययन में हर्बल सिगरेट और बीड़ी की ऑनलाइन उपलब्धता पर विस्तृत ब्योरा पेश किया गया है, जिसे इंटरनेशनल रिव्यू जरनल टोबैको कंट्रोल में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन



विभाग के प्रमुख प्रो. कृष्ण गाबा का कहना है कि इन उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। अध्ययन में बताया गया है कि तेंदू के पत्तों में लपेटी हुई जड़ी-बूटियों के सस्ते हर्बल सिगरेट और बीड़ी ऑनलाइन साइट पर आसानी से उपलब्ध हैं। जिसका प्रयोग खासतौर पर युवा वर्ग पारंपरिक सिगरेट के विकल्प के तौर पर सुरक्षित समझकर रहा है। इसमें कई खतरनाक पदार्थ होते हैं। इसलिए इसके उत्पादन व बिक्री पर तत्काल रोक लगाना जरूरी हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल में बढ़ा हर्बल हुक्के का चलन 

प्रो. कृष्ण गाबा ने बताया कि पीजीआई द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पिछले 10 वर्षों में युवाओं में हर्बल फ्लेवर हुक्के का प्रचलन काफी बढ़ गया है। ऑनलाइन हर्बल हुक्का आसानी से उपलब्ध है और विभिन्न वेबसाइट के जरिए बेचा भी जा रहा है, जिसका नशा युवाओं में कैंसर का प्रमुख कारण बन रहा है। 

हर्बल सिगरेट का चलन भी तेजी से बढ़ा
विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में हर्बल फ्लेवर हुक्के के साथ हर्बल सिगरेट का भी चलन तेजी से बढ़ा है। अध्ययन के अनुसार, पीजीआई ने ऑनलाइन बिक रहे हर्बल फ्लेवर हुक्का, बीड़ी और सिगरेट पर किए गए शोध में पाया है कि ऐसे 1,044 ब्रांड ऑनलाइन मौजूद हैं। 

इन्हें 18 उत्पादक कंपनियां ऑनलाइन उपलब्ध करा रही हैं। इसमें भी 189 अलग-अलग फ्लेवर के हुक्का, बीड़ी और सिगरेट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इनमें से 62 प्रतिशत हर्बल सिगरेट, 12 प्रतिशत हर्बल बीड़ी और 26 प्रतिशत हर्बल फ्लेवर हुक्का की ऑनलाइन बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed