आज से हड़ताल पर पीजीआई के ओटी टेक्नीशियन, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नीशियन को पीटने के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर पर मंगलवार सुबह आठ बजे तक अगर पीजीआई प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज ओटी टेक्नीशियन हड़ताल पर जा सकते हैं।
सोमवार शाम को ओटी टेक्नीशियन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार ने बताया कि मामले के बाद पीजीआई प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। उस दौरान मीटिंग में तय हुआ था कि तीन दिन में कमेटी रिपोर्ट दे देगी।
उसके बाद दो दिन का वक्त और मांगा। उसके बाद भी पीजीआई ने रिपोर्ट नहीं दी। एसोसिएशन का कहना है कि डाक्टर को बचाने के लिए पीजीआई रिपोर्ट को टाल रही है।
सोमवार को कई बार चक्कर लगाए, लेकिन एसोसिएशन को सिर्फ आश्वासन दिया गया। इससे टेक्नीशियन गुस्से में आ गए हैं। शाम के वक्त उन्होंने पीजीआई को हड़ताल का नोटिस थमा दिया और कहा कि वे मंगलवार सुबह आठ बजे से हड़ताल पर जा रहे हैं।
जानिए क्या था पूरा मामला
पीजीआई में करीब 139 ओटी टेक्नीशियन हैं। इनमें से एक भी टेक्नीशियन मंगलवार को काम नहीं करेगा। इससे पीजीआई में होने वाले आपरेशन पर संकट छा गया है। पीजीआई में रोजाना छोटे-बड़े करीब 125 आपरेशन होते हैं। यदि ओटी टेक्नीशियन नहीं होंगे तो आपरेशन पर संकट आ सकता है।
यह था मामला
पिछले हफ्ते पीजीआई ट्रामा सेंटर में तैनात ओटी टेक्नीशियन बिक्रम ने एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के जूनियर रेजिडेंट आशीष पर पीटने का आरोप लगाया था।
ओटी टैक्नीशियन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पिछले कुछ महीनों से रेजिडेंट डाक्टरों का अभद्र व्यवहार बढ़ता जा रहा है। पीजीआई कोई कार्रवाई नहीं करता, बल्कि समझौता करवा देता है।
उसके बाद पीजीआई ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। पीजीआई ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद से पीजीआई प्रशासन इस मामले को टालने में लगा है, जबकि ओटी टेक्नीशियन की मांग है कि इस बार सख्त कार्रवाई की जाए।