{"_id":"69fba6b5e3a656aec60a992d","slug":"pgi-nurses-welfare-association-elections-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1013820-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। इसमें नई टीम को स्पष्ट जनसमर्थन मिला है। मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई, जिसमें पैनल-02 ने निर्णायक जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के अनुसार आरती सैनी को अध्यक्ष और सत्यवीर सिंह डागर को महासचिव चुना गया है। कुल 9036 मत पड़े, जिनमें से 9027 वैध पाए गए। पैनल-02 को सर्वाधिक 4143 वोट मिले, जिससे उसकी मजबूत स्थिति स्पष्ट हो गई।
नई कार्यकारिणी में अचला अग्रवाल को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, करमपाल कौर को वाइस प्रेसिडेंट, विजय लक्ष्मी जारियाल को जॉइंट सेक्रेटरी और सतपाल कौर को असिस्टेंट सेक्रेटरी चुना गया है। विजयी टीम ने नर्सिंग स्टाफ के हितों को प्राथमिकता देने और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का भरोसा जताया है। संवाद