फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Director Vivek Lal performing duty of father of 150 poor children 

पितृ दिवस विशेष: 150 बच्चों के पिता की जिम्मेदारी निभा रहे पीजीआई निदेशक, बचपन की इच्छा को बनाया फर्ज

Sun, 19 Jun 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

डॉ. विवेक लाल के पिता आर्मी में थे इसलिए वे कड़े अनुशासन में पले-बढ़े। पिता की पोस्टिंग के मुताबिक उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई।

विज्ञापन
PGI Director Vivek Lal performing duty of father of 150 poor children 
पीजीआई के निदेशक विवेक लाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीजीआई के डायरेक्टर विवेक लाल 150 गरीब बच्चों के पिता का फर्ज निभा रहे हैं। वे कहते हैं कि वर्ष तो याद नहीं, लेकिन कक्षा चार में रहे होंगे। कुछ दोस्त हमारे साथ ही कक्षा में बैठते थे। उनके पास कभी किताबों का अभाव रहता तो कभी कॉपी नहीं होती थी। कई बार उनके पास टिफिन भी नहीं होता था।

विज्ञापन


कक्षा के कुछ सक्षम दोस्तों के साथ मैंने तय किया कि ऐसे दोस्तों के लिए अपनी पॉकेट मनी के अलावा कुछ चंदा इकट्ठा करेंगे और उनकी शिक्षा के रास्ते में आने वाले रोड़ों को हटाएंगे। अब गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए हर माह एक तय राशि निकाल रहा हूं। मुझे गर्व है कि 150 गरीब बच्चों के पिता का फर्ज निभा रहा हूं।  
विज्ञापन


डॉ. विवेक लाल ने बताया कि पिता आर्मी में थे इसलिए कड़े अनुशासन में पला-बढ़ा था। देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा भी था। उनकी पोस्टिंग के मुताबिक मेरी शिक्षा-दीक्षा हुई। जालंधर में रहते हुए यह भावना जगी कि कैसे गरीब और सक्षम छात्रों के बीच की दूरी को कम किया जाए ताकि रुपयों के अभाव में किसी की शिक्षा न रुके। कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक समूह बनाया। इसके बाद तय किया कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए काम करेंगे। एक संस्था की ओर से पेड़ के नीचे गरीब बच्चों को पढ़ाते हुए देखा तो लगा कि इन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाकर इन्हें शिक्षित किया जाए। ये गरीब बच्चे झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। उसी दिन से मेरा फादर्स डे शुरू हो गया। अब उन बच्चों के साथ बिताया गया हर दिन फादर्स डे होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed