फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Director visited Satellite Center Una, also saw patients in OPD

Chandigarh News: पीजीआई निदेशक ने सैटेलाइट सेंटर ऊना का किया दौरा, ओपीडी में मरीज भी देखे

Wed, 20 Sep 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
PGI Director visited Satellite Center Una, also saw patients in OPD
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सैटेलाइट सेंटर ऊना का दौरा किया। उन्होंने इंजीनियरिंग टीम के साथ सेंटर के ओपीडी ब्लॉक के कामकाज की प्रगति रिपोर्ट जांची। उन्होंने बताया कि ओपीडी ब्लॉक मार्च 2024 तक पूरी तरह संचालित होने लगेगा। वहीं इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल की ओपीडी का भी दौरा किया। उन्होंने ओपीडी के मरीजों से बातचीत की और कई मरीजों की जांच की। प्रो. विवेक ने बताया कि सैटेलाइट सेंटर ऊना की सुविधा निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि लगभग सभी विशेष सेवाएं एक ही छत के नीचे होंगी। यह परियोजना ऊना के आसपास के सभी जिलों की जरूरतों को पूरा करेगी। इस सेंटर के शुरू हो जाने से यहां के मरीजों को पीजीआई रेफर करने की नौबत कम से कम आएगी। उनके साथ इंजीनियरिंग के प्रभारी डॉ. बीआर मित्तल और सैटेलाइट सेंटर ऊना के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed