{"_id":"6553dc75d011ea5ee7011920","slug":"pgi-dda-kumar-gaurav-dhawan-relieved-fa-gets-charge-chandigarh-news-c-16-pkl1043-283794-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन कार्यमुक्त, एफए को मिला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन कार्यमुक्त, एफए को मिला चार्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। वित्तीय सलाहकार एफए कुमार अभय को कार्यवाहक डीडीए बनाया गया है। वहीं, नए डीडीए की तैनाती को लेकर प्रक्रिया काफी पहले से शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मंत्रालय स्तर पर नए डीडीए के नाम की पुष्टि कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस पद के लिए आए आवेदनों में से पीजीआई प्रशासन ने 10 उम्मीदवाराें के नाम केंद्र को भेजे हैं।
सूत्र बताते हैं कि पैनल में शीर्ष पर पंकज राय हैं जो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर हैं और 2014 बैच के विशेष सचिव (शिक्षा) भी हैं। वह 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। पैनल में दूसरे स्थान पर 2011 बैच के हिमाचल प्रदेश से ललित जैन हैं। वह निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं। सूत्र बताते हैं कि वित्तीय सलाहकार पद के लिए पैनल में उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है। वह चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के भतीजे हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ट्राइसिटी में भी टॉप किया और तीसरे प्रयास में आईएएस में जगह बनाई।
बता दें कि कुमार गौरव धवन ने 14 नवंबर 2019 को पीजीआई ज्वाइन किया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल विस्तार का आग्रह करने के बाद उन्हें उनके मूल संगठन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से एक साल का विस्तार मिला था। पीजीआई में शामिल होने से पहले कुमार गौरव धवन अतिरिक्त आयुक्त, सीजीएसटी, उप-आयुक्त मोहाली के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब उनके मूल संगठन में आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है। हालांकि वित्तीय सलाहकार कुमार अभय का कार्यकाल भी इसी महीने 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। उम्मीद है कि तब तक दोनों पदों पर नई नियुक्ति हो जाएगी।