फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI

बीमारी के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए करना होगा नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल

Wed, 17 Jul 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
PGI
चंडीगढ़। पीजीआई के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलूरू व नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के प्रेसिडेंट प्रो. जी पद्मनाभन पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीमारी के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए भारत को नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और डाटा मैनेजमेंट का बेहतर इस्तेमाल कर बीमारियों के इलाज के नए रास्ते खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल फील्ड में आ रही नई बीमारियां डॉक्टर्स के लिए चुनौती बनकर सामने आ रही है। इससे निपटने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद लेनी पड़ेगी। हालांकि, टारगेटेड थैरेपी, जेनेटिक बेस्ड मेडिसिन व मेडिकल डिवाइस जैसे महंगे ट्रीटमेंट ने हेल्थ सेक्टर्स पर बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर डायरेक्टर जगतराम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें पीजीआई की उपलब्धियों से अवगत कराया। प्रो. जगतराम ने कहा कि पीजीआई के कई पूर्व छात्र दुनिया के विभिन्न संस्थानों में काम कर रहे हैं। वे अपनी मेहनत के बल पर न सिर्फ पीजीआई बल्कि देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। पीजीआई में इस समय में 500 फेकल्टी मेंबर हैं, जो विभिन्न विशिष्टताओं में कुशल हैं। यहां की फेकल्टी मरीजों के इलाज के साथ स्टूडेंट को प्रशिक्षित और रिसर्च करती है। उन्होंने पीजीआई के नर्सिंग अधिकारियों, तकनीशियनों, ओटी सहायक, फिजियोथैरेपिस्ट, सफाई कर्मचारी, हास्पिटल अटेंडेंट की तारीफ करते हुए कहा कि बढ़ती भीड़ के बावजूद उनके काम में कोई कमी नहीं है। उनमें समर्पण के जज्बे को सलाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान में जल्द ही 176 फेकल्टी मेंबर आने वाले हैं। 100 की नियुक्ति जुलाई में हो जाएगी, जबकि 76 की अगले एक से दो महीने में। इनके आने से सर्जरी की वेटिंग में कमी आ सकती है। उन्होंने नेहरू हास्पिटल के एक्सटेंशन ब्लाक के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि न्यूरो साइंस सेंटर व मदर एंड चाइल्ड सेंटर का निर्माण भी जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
स्थापना दिवस पर पीजीआई बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर हिस्टोपैथोलाजी डिपार्टमेंट के टेक्निकल असिस्टेंट विनोद कुमार, ओटी टेक्निकल आफिसर शुभकरण, सीनियर लैब टेक्नीशियन भूपिंदर कौर, मेडिकल माइक्रोबायोलाजी की सूरिया राजपूत, सीनियर नर्सिंग आफिसर विमलजीत कौर, नर्सिंग आफिसर हेमंत कुमार, स्टेनोग्राफर मान सिंह, एस्टेट ब्रांच के आफिस सुपरिंटेंडेंट वनीत जगोता, यूडीसी रंजीत बिस्ट, एलडीसी विजय कुमार, आशीष सहगल, मनविंदर कौर, हेमराज राणा, राजीव अवस्थी, अमनेश कुंडल, गुरनाम सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, राममेहर, रजनीश मित्तल, अमरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed