फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pgi chandigarh, Beds will be reserved for children in PGI for the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर के लिए पीजीआई में बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगे बेड

Tue, 08 Jun 2021 08:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Pgi chandigarh, Beds will be reserved for children in PGI for the third wave of Corona
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर के सभी अस्पतालों को कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीजीआई के निदेशक को कहा है कि वह बच्चों के लिए कुछ बेड आरक्षित रखें, ताकि अगर तीसरी लहर में बच्चे प्रभावित होते हैं तो उनके इलाज में किसी तरह की कमी न हो।
विज्ञापन

प्रशासक ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई में कोरोना वायरस के 167 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 17 चंडीगढ़, 94 पंजाब, 27 हरियाणा, 15 हिमाचल प्रदेश और 14 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बीते दिनों उनके द्वारा कोविड के कुल 10,540 नमूने एकत्रित किए गए, जिनकी संक्रमणता दर 3.5 प्रतिशत रही। जीएमसीएच-32 की निदेशक ने बताया कि उनके द्वारा बीते दिनों 8000 कोरोना वायरस के नमूने एकत्रित किए गए, जिनकी संक्रमणता दर 1.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के 60 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि शहर में कोरोना की संक्रमणता दर 23 प्रतिशत से 3.9 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट 97.5 फीसदी और मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन

प्रशासक ने पीजीआई निदेशक से पूछा-कैसे हैं मिल्खा सिंह?
समीक्षा बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम से मिल्खा सिंह के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। प्रशासक ने कहा कि शहर में ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, उन पर 24 घंटे नजर रखी जाए। प्रशासक को बताया गया कि पीजीआई में जल्द ही तीन ऑक्सीजन के प्लांट भी शुरू होने वाले हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता हर मिनट 3000 लीटर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18-44 के लिए मुफ्त वैक्सीन खत्म, प्रशासक की तरफ से नहीं आया कोई बयान
डॉ. कंग ने बताया कि शहर में विशेष शिविर लगाकर अध्यापक, दुकानदार, सचिवालय कर्मचारी, सिटको कर्मचारी व परिवहन विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। शहर में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए मुफ्त का टीका खत्म हो चुका है। बैठक में इस पर प्रशासक की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों के प्रबंधकों को यह आदेश जरूर दिए कि जिन चिकित्सा और अग्रिम पंक्ति कर्मियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें प्रेरित किया जाए। बैठक में सीरो सर्वे को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासक को बताया गया कि पीजीआई और जीएमसीएच-32 मिलकर शहरभर में सीरो सर्वे करेंगे। पीजीआई 18 वर्ष से कम के उम्र वर्ग में सर्वे करेंगे और जीएमसीएच-32 की तरफ से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के बीच सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे का पूरा खर्चा प्रशासन की तरफ से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed