फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol, Diesal Prices Came Down in Chandigarh

जानिए, चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के नए दाम?

Sat, 01 Nov 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Petrol, Diesal Prices Came Down in Chandigarh

अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल-डीजल एक बार फिर से सस्ते हो गए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल 2.41 रुपये और डीजल 2.25 रुपये सस्ता हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट के चलते पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी आई है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल के मुताबिक नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं। दिल्ली में अब पेट्रोल 66.65 रुपये की बजाय 64.25 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि मुंबई में 2.55 रुपये सस्ता होने के चलते पेट्रोल की कीमत 71.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस साल अगस्त से पेट्रोल 9.36 रुपये सस्ता हो चुका है।
विज्ञापन


डीजल भी महीने में दूसरी बार सस्ता हुआ है। दिल्ली में अब डीजल 53.35 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। जबकि अभी तक लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 55.60 रुपये खर्च करने पड़ते थे। मुंबई में डीजल 2.50 रुपये सस्ता हुआ है, जिससे एक लीटर डीजल की कीमत 61.04 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर भी होगा सस्ता

Petrol, Diesal Prices Came Down in Chandigarh

पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में 10-15 पैसे की वृद्धि करने के साथ पेट्रोल-डीजल को सस्ता किया गया है।

पिछली 18 अक्तूबर को ही सरकार ने डीजल की कीमतों पर से अपना नियंत्रण हटा लिया था और कंपनियों को अपनी लागत के हिसाब से कीमत तय करने की छूट दे दी थी। तब से लेकर अब तक डीजल की कीमतों में 3.37 प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।

पिछले पांच साल में डीजल की कीमत में कमी नहीं आई थी। गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता होकर 865 रुपये का मिलेगा। अगस्त से लेकर अब तक गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में चौथी बार गिरावट आई है।

पेट्रोल और डीजल पहले, अब

Petrol, Diesal Prices Came Down in Chandigarh

पेट्रोल
चंडीगढ़-----67.56----65.11
मोहाली------74.24----71.65
दिल्ली-------66.65-----64.24

डीजल
चंडीगढ़----56.60-----54.30
मोहाली-----55.07-----52.87
दिल्ली------55.60------53.35
(दर रुपये / लीटर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed