फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person died under suspicious circumstances

पत्नी ने रखा था व्रत, फोन पर पति से हुई थी बात, अचानक करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग

Fri, 18 Oct 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Person died under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर

करवाचौथ के दिन एक वेंडर के घर पर उस समय कोहराम मच गया, जब पत्नी को यह पता चला कि उनके पति की मौत हो गई है। मामला सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलोया निवासी शाम लाल (45) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शामलाल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजाना की तरह सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में दुकान लगाने के लिए पहुंचे थे। फेस्टिवल के मौके पर वह घर से जल्दी चले गए थे। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने बताया कि उनके पति अस्पताल में हैं। 

विज्ञापन

यहां पहुंची तो पता चला कि शाम लाल की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि उन्होंने करवा चौथ के मौके पर व्रत रखा हुआ था। दोपहर में उनसे फोन पर बात भी हुई, तो वह बिल्कुल ठीक थे। अचानक से यह सब कैसे हो गया कुछ नहीं पता। शाम की दो बेटी और एक एक बेटा है। 

यह भी है चर्चा..
बताया गया कि शाम लाल पलंग पर कॉस्मेटिक की दुकान करते थे। चर्चा रही कि दोपहर में पुलिसकर्मी मार्केट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से दुकान हटाने के लिए कहा, जिसके थोड़ी देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। यही कारण रहा कि सदमा लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed