फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   person asked the Season Judge to make his son a peon

बेटे को चपरासी लगवाने के लिए व्यक्ति ने सेशन जज को किया फोन, बोला...

Sun, 21 Jan 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 21 Jan 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
person asked the Season Judge to make his son a peon
- फोटो : Demo Pics
कोर्ट में चपरासी के 17 पदों की भर्ती प्रक्रिया में एक अजीब खुलासा हुआ है। मुक्तसर (पंजाब) के एक व्यक्ति ने सेशन जज के पास लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर दी और कहा कि मैं जस्टिस कमलजीत अहलूवालिया बोल रहा हूं, मेरे पिंड के 10 मुंडे इंटरव्यू देकर गए हैं, इन सभी को अप्वाइंट करना है।
विज्ञापन


मामले को लेकर सेशन जज को शक हो गया। उन्होंने एसपी को मामले की सूचना देकर जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर उस नंबर की आईडी निकलवाई गई तो हैरान करने वाला मामला निकला। मुक्तसर के गुरमेल सिंह ने अपने बेटे को चपरासी लगवाने के लिए सेशन जज को कॉल कर डाली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


पहले ऑफिस में फिर कोठी पर की कॉल 
हाईकोर्ट के जस्टिस बनकर फर्जी तरीके से कॉल करने वाले मुक्तसर के व्यक्ति ने दो बार कॉल की। पहली बार उन्होंने कोर्ट कार्यालय में कॉल की। लैंडलाइन नंबर सुपरिंटेंडेंट ने उठाया। उन्होंने कहा कि साहब बैठे नहीं हैं। उनको भी व्यक्ति ने खुद को जस्टिस बताया और बात करवाने के लिए कहा। व्यक्ति ने कहा कि साहब तो घर पर हैं। ये मामला 28 दिसंबर को दोपहर दो बजे का है। करीब दो घंटे बाद चार बजे फिर व्यक्ति ने सेशन जज की कोठी का नंबर कहीं से लेकर कॉल कर दी। फोन पर उसने कहा, मैं जस्टिस अहलूवालिया बोल रहा हूं। मेरे पिंड के दस मुंडे इंटरव्यू देकर गए हैं। इनको अप्वाइंट कर देना। चंद सेकेंड बात करने के बाद व्यक्ति ने फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद भेजा फैक्स, गलती हो गई साहब 

person asked the Season Judge to make his son a peon
दो दिन बाद भेजा फैक्स, गलती हो गई साहब 
व्यक्ति ने दो दिन बाद फिर कोर्ट कार्यालय में सेशन जज के नाम फैक्स भेजा। फैक्स भेजकर कहा कि साहब गलती हो गई। परेशानी में था। बेटे को नौकरी लगवाने के चक्कर में कॉल कर दी थी। लिखा कि दिमाग खराब हो गया था। इसलिए ऐसा कर दिया।

मगर कोर्ट की तरफ से सुपरिंटेंडेंट श्रवण ने शिकायत दे दी। पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति 11वीं तक पढ़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन के रिमांड के दौरान यह जांच की जाएगी कि क्या असल में व्यक्ति के बेटे ने चपरासी के लिए इंटरव्यू दिया है या नहीं या फिर कहीं पैसे के चक्कर में आरोपी ने ऐसा काम किया हो। साथ ही पुलिस को निशानदेही करवानी है और आरोपी से वारदात में यूज किया गया फोन भी बरामद करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed