ऑनलाइन बर्गर मंगाना पड़ गया महंगा, हुआ कुछ ऐसा कि खाते ही अस्पताल पहुंच गए 24 लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्गर खाने की वजह से दो दर्जन लोग बीमार पड़ गए। नंगल के अड्डा मार्केट में स्थित एक मशहूर फास्ट फूड विक्रेता की रेहड़ी के बर्गर खाने से 24 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
उन्हें एनएफएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नंगल के विक्की चांदला नामक व्यक्ति का कहना है कि 30 जून की रात 8.35 बजे होम डिलीवरी देने वाली एक कंपनी के माध्यम से ये बर्गर मंगवाए गए थे।
खाने के बाद उनके परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें एनएफएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चार दिन बीत जाने के बावजूद इन लोगों की हालात अभी ठीक नहीं है।
चांदला ने बताया कि उनके परिवार की रक्शा देवी, बबली, राशी, कमल किशोर, रितिका, अनुरुध, रेशव के अलावा संसार चंद, सुरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, हिना बीमार हुए हैं। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उक्त फास्ट फूड विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार केवल चांदला का परिवार ही बर्गर खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार नहीं हुआ बल्कि एनएफएल अस्पताल की बात करें तो अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार वहां 18 लोग भर्ती हुए। कई लोगों ने निजी चिकित्सा केंद्रों पर उपचार करवाया। वहीं फास्ट फूड के मालिक का कहना है कि उनकी रेहड़ी पर सभी सामान उच्च क्वालिटी का प्रयोग किया जाता है।
इसकी जांच कोई भी अधिकारी आकर किसी भी समय कर सकता है। जो लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं हो सकता है उन्होंने किसी और जगह से कोई चीज खा ली हो।
एनएफएल अस्पताल के डॉक्टर बीएस शेरगिल का कहना है कि उनके अस्पताल में एक ही परिवार के सात लोगों समेत कुल 18 लोगों का उपचार चल रहा है। सभी लोग लूज मोशन, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत से पीड़ित हैं।