फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People wearing yellow turbans reached the swearing in ceremony of Bhagwant Mann

शपथ ग्रहण समारोह: बसंती रंग में रंगा शहीद भगत सिंह का गांव, हर तरफ दिखी इंकलाब की गूंज, युवा-बुजुर्ग नाचने लगे

Wed, 16 Mar 2022 09:00 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, खटकड़कलां (नवांशहर)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, खटकड़कलां (नवांशहर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 09:00 PM IST
सार

शपथ के बाद सीएम भगवंत मान ने अपने भाषण की शुरुआत इंकलाब जिंदाबाद से शुरू की और चंद मिनट के भाषण का अंत इंकलाब जिंदाबाद से हुआ।

विज्ञापन
People wearing yellow turbans reached the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में 11.20 का वक्त था और पंडाल में लाखों लोग अपने सीएम भगवंत मान का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में आकर पंजाब के सीएम की कुर्सी संभालनी थी। स्टेज सजा था...पंजाबी गानों का दौर चल रहा था। एकदम से पंजाबी सिंगर आर नेत का गाना चलने लगता है... मैनूं ता गल निक्की नहीं लगदी जित्थे तेरा क्लेश पिया... चल ला दे तीर टिकाने ते...तेरे यार नूं दबन नूं फिरदे सी... दबदा कित्थे आ... इसके साथ ही पंडाल में युवा कुर्सियों पर चढ़कर नाचने लगे...पंडाल में जबरदस्त जोश भर गया। ऐसा लग रहा था कि इंकलाब की लहर में युवा नाच रहे हैं।

विज्ञापन

 
शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में युवाओं का जोश बता रहा था कि उन्होंने इंकलाब ला दिया है। गाना खत्म हुआ तो चंद मिनटों के लिए भगवंत मान की कहानी सुनाई देने लगी कि गांव की गलियों में खेलने वाला आज भगवंत पंजाब का सीएम बन गया है और वह केजरीवाल की इंकलाब लहर से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बना है। पंडाल का हाल यह था कि दूर-दूर तक निगाह में लोगों की बसंती रंग की पगड़ियां व हाथ लहराते परने नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन


युवाओं में जोश भरने के लिए मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे बसंती चोला गीत चलने लगा... बसंती रंग की चुन्नियां ओढ़े महिलाएं इस पर नाचने लगी। उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि पंजाब में वह परिवर्तन से काफी खुश हैं। एक बजुर्ग हजारा सिंह बस्सी दोनों हाथों से तालियां बजाकर नाचने लगते हैं, पूछने पर पता चलता है कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका पंजाब से इतना सा नाता है कि उनका पैतृक गांव डेराबस्सी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताने लगे कि मैं दिल्ली से आया हूं, साड्डा पंजाब बदल रहा है... क्रांति पंजाब से शुरू हुई थी और देश में फैल गयी थी। यह क्रांति की शुरुआत है। तापमान 33 डिग्री तक पहुंच चुका था। गर्मी से पसीना बहता जा रहा था। लोग अपने प्यारे भगवंत मान की इंतजार कर रहे थे। उनमें जोश भरने के लिए पंजाबी गीत बार बार चलाये जा रहे थे। 

एक बजकर 16 मिनट पर सीएम के विशेष सचिव ए वेणुगोपाल स्टेज पर पहुंच जाते हैं, जिसके साथ ही पंडाल में इंकलाब जिंदाबाद के नारे शुरू हो जाते हैं। दो मिनट के भीतर ही सीएम भगवंत मान और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचते हैं। तभी गाने की आखिरी पंक्ति चलती है कि लोकां दे दिलां विच वसदा है गबरू कित्थो कित्थो डिलीट होउ...। 

शपथ के बाद सीएम भगवंत मान ने अपने भाषण की शुरुआत इंकलाब जिंदाबाद से शुरू की और चंद मिनट के भाषण का अंत इंकलाब जिंदाबाद से हुआ। इसके साथ युवाओं की ओर से इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पंडाल में जोश भर गया। शहीद भगत सिंह की धरती पर बसंती रंग हर तरफ दिखाई दे रहा था, बच्चा हो या बूढ़ा... हर कोई बसंती रंग में रंगा था।

पंडाल से दोगुना लोग थे 
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पंजाब भर से लोग खटकड़कलां पहुंचे। पंडाल में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी लेकिन पंडाल के बाहर अंदर से भी दोगुना लोग खड़े थे। कई तरह के पास होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विधायकों के नजदीकियों को अंदर जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग मालवा और माझा से आए थे। शहीद-ए-आजम के बुत के पास आम जनता का जाना बंद था और ऐसे में लोग शहीद के पैतृक घर पर माथा टेक रहे थे। हर कोई अपने अपने इलाके से आप की जीत की एक दूसरे के साथ चर्चा करता दिखाई दे रहा था। 

गुरदास मान व वारिस भाइयों समेत कई कलाकार भी पहुंचे
सीएम भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कई कलाकार खटकड़कलां पहुंचे। प्रसिद्ध गायक गुरदास मान, मनमोहन वारिस, सांसद मोहम्मद सदीक, अमर नूरी, बीनू ढिल्लों, म्यूजिक डायरेक्टर सचिन आहूजा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भगवंत मान की मां और बच्चे भी समारोह में मौजूद रहे लेकिन वह मुख्य स्टेज और आम पब्लिक से दूर रहे। 

सीएम मान करें शिक्षा के क्षेत्र में काम, हम देंगे पूरा साथ: कासा
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने से सभी वर्गों के लोग बेहतर और सुनहरे पंजाब की उम्मीदें लगाए हैं। इन्हीं उम्मीदों के साथ सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन (कासा) दोआबा रीजन ने भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान व सभी विधायकों को बधाई दी। 

नई सरकार को शुभ कामनाएं देने के लिए कासा द्वारा अध्यक्ष अनिल चोपड़ा की अध्यक्षता में एक एग्जीक्यूटिव मीटिंग की। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि कासा के अधीन सभी स्कूलों ने हमेशा छात्रों व लोगों के प्रति बेहतर से बेहतर शिक्षा की जिम्मेदारी निभाई है। भविष्य में भी सरकार के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान शिक्षा के क्षेत्र में काम करें, हम उनका पूरा साथ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed