फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Large number of dead fish were found in Sukhna Regulatory in Chandigarh

Chandigarh: सुखना लेक में मरी मछलियों से फैली बदबू, प्रशासन से शिकायत के बाद हरकत में आए कर्मचारी

Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि बारिश में पहाड़ों, नदियों और बांध से मिलकर पानी आता है जिसमें ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, इसलिए बारिश में हर साल मछलियां मरती हैं।

विज्ञापन
Large number of dead fish were found in Sukhna Regulatory in Chandigarh
सुखना लेक में मृत मिली मछलियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश के बाद चंडीगढ़ की सुखना रेगुलेटरी में बड़ी संख्या में मृत मछलियां पानी में उतराईं मिलीं। लोगों ने बताया कि यह मछलियां काफी दिनों से पानी में उतरा रहीं हैं। इन्हें निकाला नहीं गया। अब दुर्गंध के कारण जीना मुश्किल हो गया है। प्रशासन से शिकायत के बाद कर्मचारियों ने नाव के माध्यम से मरी हुईं मछलियों को पानी से बाहर निकला।

विज्ञापन


उधर, अचानक मछलियों के मरने से अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश में पहाड़ों, नदियों और बांध से मिलकर पानी आता है जिसमें ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, इसलिए बारिश में हर साल मछलियां मरती हैं। वहीं लोगों ने बताया कि छोटी मछलियां हर साल मरती थीं, इस बार बड़ी मछलियां भी काफी संख्या में मृत मिली हैं। कुछ दिन पहले भी सुखना में मरी हुई मछलियां मिलीं थीं। इसके बाद वन विभाग ने मछलियों के सैंपल जालंधर स्थित लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed