फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People swinging on old songs in Surila Safar at Tagore Theater

टैगोर थियेटर में सुरीला सफर में पुराने गानों पर झूमे लोग

Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
People swinging on old songs in Surila Safar at Tagore Theater
चंडीगढ़। टैगोर थियेटर में शुक्रवार को सीनियर सिटीजन को समर्पित सुरीला सफर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों से लेकर कलाकारों ने पुराने गीतों के नगमे गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कई सीनियर सिटीजन भी शामिल हुए। अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

रिटायर्ड आईएएस रोशन लाल ने ‘रुक जा ओ जाने वाली, रुक जा, मैं तो राही तेरी मंजिल का’ गाकर कार्यक्रम में समां बांधा। उसके बाद अंबाला के एडीसी जगदीप धांडा ने तीन देवियां फिल्म का ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत, कौन हो तुम बतलाओ..’ गाने की प्रस्तुति दी। चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने ‘इतना न तू मुझसे प्यार बढ़ा, कि मैं एक बादल आवारा’ गाना गाकर लोगों को जैसे मंत्रमुग्ध कर दिया। एआर मेलोडीस एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लैक एंड व्हाइट थीम रखी गई थी। सभी लोग काले और सफेद कपड़े पहनकर ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहीं, कार्यक्रम में गाने भी 80 व 90 के दशक के थे। सीनियर सिटीजन के रूप में साहित्य एकेडमी के चेयरपर्सन कमल अरोड़ा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में म्यूजिक डॉ. अरुण कांत ने दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में कई अन्य लोगों ने प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed