फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Himachal showed mirror to BJP, now it's Chandigarh's turn: Rana

वोट हासिल करने के लिए ही सब्जबाग दिखाते हैं भाजपा नेता - राजेंद्र राणा

Tue, 21 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
People of Himachal showed mirror to BJP, now it's Chandigarh's turn: Rana
शिमला के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो सहित
हिमाचल के लोगों ने भाजपा को दिखाया आइना, अब चंडीगढ़ की बारी : राणा
माई सिटी रिपोर्ट
चंडीगढ़। सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश) के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं, तब भाजपा नेता वादों का पिटारा खोलकर सब्जबाग दिखाने लगते हैं और चुनाव के बाद में जनता को उसके हाल पर छोड़ देते हैं। राणा सोमवार को वार्ड-4 में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
राणा ने कहा कि एक भाजपा नेता 24 घंटे लोगों को पानी देने का वादा कर गए हैं, लेकिन चंडीगढ़ की जनता उनसे जानना चाहती है कि पिछले 6 सालों में भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में पानी और सीवरेज के बिल तीन गुना करने का कारनामा किसने किया। चंडीगढ़ को स्वच्छता के मामले में हाशिए पर धकेल देने की जिम्मेदारी लेने से भाजपा क्यों कतरा रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता हाल ही में उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा को आइना दिखा चुकी है और अब चंडीगढ़ की बारी है। भाजपा को अब कमरतोड़ हार मिलेगी। राणा ने कहा कि भाजपा नेता महंगाई के मुद्दे पर भी बैकफुट पर दिख रहे हैं और जिस तरह भाजपा की सभाओं से लोग किनारा कर रहे हैं, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि कमरतोड़ महंगाई भाजपा की लुटिया डुबो देगी। भाजपा नेताओं की तरह दिल्ली से आए कुछ नेता भी कूड़े के पहाड़ से चंडीगढ़ की जनता को मुक्ति दिलाने के वादे कर रहे हैं, लेकिन जनता उनसे भी यह जानना चाहती है कि दिल्ली में उनकी सरकार होने के बावजूद वहां स्वच्छता का जनाजा क्यों उठा हुआ है और दिल्ली देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में क्यों शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed