पेट्रोल-डीजल महंगा: पंचकूला में कार वाले करने लगे बाइक-स्कूटर की सवारी
पंचकूला के आशीष का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। पहले मीटिंग करने जाता था तो ज्यादा चिंता नहीं होती थी, अब तो दिन में एक बार कार में डीजल डलवाता हूं और यह खाली हो जाता है। इतनी महंगाई मैंने पहले कभी नहीं देखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। हालात यह हैं कि सात माह के दौरान पेट्रोल की कीमत 17.63 रुपये बढ़ चुकी है। डीजल की कीमत में 16.07 रुपये का इजाफा हो चुका है। कार से कार्यालय जाने वाले लोगों ने एक बार फिर से बाइक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने सीधे आम आदमी की जिंदगी को बदल दिया है। पंचकूला के निवासियों का कहना है कि पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने से उनका रूटीन बजट बिगड़ गया है। पहले दस दिन में सात सौ रुपये का पेट्रोल गाड़ी में डलवाया जाता था जबकि अब हालात यह हो चुके हैं कि तीन दिन में ही पेट्रोल की टंकी खाली हो जाती है। आम लोगों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि ने हालात एकदम खराब कर दिए हैं।
मेरा ज्यादातर काम फील्ड का है। अब तो हालात यह हो चुके हैं कि दिन में दो-दो बार गाड़ी में डीजल डलवाना पड़ता है। ऐसे में हालात एकदम खराब हो चुके हैं। अब तो यही लगता है कि स्कूटर ले लें और उसी से फील्ड में जाया करें। तभी बजट नियंत्रण में आ पाएगा। राजेश नागर, पंचकूला
पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने की वजह से मेरे घर का बजट बिगड़ चुका है। पहले हम पांच सौ रुपये में एक दिन का खर्च चला लेते थे, अब यह खर्च डेढ़ हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसकी वजह है कि बजट का ज्यादातर हिस्सा पेट्रोल पर निकल जाता है। सुमित नैय्यर पंचकूला
पेट्रोल और डीजल की कीमत की वजह से मेरी रुटीन लाइफ में काफी बदलाव आ चुका है। कई बार ऐसा होता है कि अकेले जाना होता है तो मैं बाइक ले लेता हूं। परिवार के साथ जाना होता है तो कार से जाता हूं। कीमतों को जल्द नियंत्रित किया जाना चाहिए। पुनीत कपूर, पंचकूला
मेरा अपना बिजनेस है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने के कारण अब काफी ज्यादा मुश्किल होने लगी है। अब तो हालात यह हो चुके हैं कि अक्सर मैं स्कूटर से ही सफर करने लगा हूं। हालांकि स्कूटर भी काफी ज्यादा महंगा पड़ता है। फरहान अहमद
पेट्रोल
23 जुलाई 99.24
30 जून 96.30
31 मई 91.86
13 अप्रैल 88.32
23 मार्च 88.92
28 फरवरी 88.92
1 जनवरी 81.61
डीजल
11 जुलाई 90.27
30 जून 89.57
31 मई 85.53
13 अप्रैल 81.26
23 मार्च 81.87
28 फरवरी 81.87
1 जनवरी 74.20