फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are contesting elections against Modi, our support to the public: Kharge

मोदी के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही, जनता को हमारा सपोर्ट : खरगे

Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
People are contesting elections against Modi, our support to the public: Kharge
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- मोदी झूठ और कांग्रेसी नेताओं पर टीका-टिप्पणी तक सिमटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी साहब अपने काम के नाम पर वोट मांगने के बजाय कांग्रेस को गाली देकर वोट मांगते हैं। मैंने कई प्रधानमंत्री देख लिए, लेकिन मोदी जैसा नहीं देखा। वह केवल झूठ और कांग्रेसी नेताओं पर टीका-टिप्पणी तक सिमट कर रह गए हैं। वह अपने विकास का आंकड़ा नहीं दे रहे और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। इस बार जनता मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और हम जनता को सपोर्ट कर रहे हैं। खरगे मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में अपनी बात रख दे रहे थे।
मोदी पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि मोदी ने हरियाणा में भी झगड़ा कराने की कोशिश की, लेकिन यहां की 36 बिरादरी मिलकर रहती हैं और वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। राम मंदिर के सवाल पर खरगे ने कहा कि हम सभी वर्गों के साथ हैं और ये एक की पूजा करते हैं। सबकी आस्था अपनी है। राम किसी एक तो नहीं हैं। पांच चरणों के चुनाव पर खरगे ने कहा कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है और इंडी गठबंधन मोदी को सत्ता में आने से रोक रहा है। 4 जून को इंडी गठबंधन की जीत होगी। वहीं, मोदी के पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि पहले भी कांग्रेस ने दस साल शासन चलाया और मनमोहन सिंह दस साल प्रधानमंत्री रहे, इस बार भी स्थायी प्रधानमंत्री देंगे। उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।
विज्ञापन



हरियाणा पर बढ़ते कर्ज और बेरोजगारी पर घेरा
खरगे ने हरियाणा और केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और हरियाणा पर बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन आज यह आंकड़ा 4 लाख करोड़ को भी पार कर गया। जबकि हरियाणा में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। इतना ही नहीं बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन पहुंच गया है और यहां के युवा नौकरी के लिए विदेश जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रोल बांड की निष्पक्ष जांच हो
आम आदमी पार्टी के विदेशी फंडिंग लेने के सवाल पर खरगे ने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड मामले की निष्पक्ष से जांच होनी चाहिए। भाजपा को भी ऐसी कंपनियों ने करोड़ों का चंदा दिया है, जिनकी आमदनी कम है या है नहीं। हम किसी की भी तरफदारी नहीं करते हैं। मुस्लिमों को आरक्षण पर राहुल गांधी के वीडियो पर उन्होंने सफाई दी कि राहुल गांधी कभी ऐसा नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed