फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pension Distribution Schedule

कब से मिलेगी पेंशन? यहां जानिए

Thu, 04 Dec 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 04 Dec 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Pension Distribution Schedule

नवंबर माह की बुढ़ापा, विधवा, निशक्त, लाडली व एफएडीसी पेंशन का वितरण शुक्रवार से किया जाएगा। उपायुक्त विवेक आत्रेय ने बताया कि चंडी मंदिर के लाभ पात्रों को वहां के राजकीय स्कूल में पांच दिसम्बर को सुबह 11 से दो बजे तक पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक राजकीय स्कूल बीड़ घग्गर में पेंशन वितरित की जाएगी। खटौली के लाभपात्रों को गांव के स्कूल में 11 से 2 बजे तक पेंशन दी जाएगी। सुखदर्शनपुर में दोपहर तीन से पांच बजे तक पेंशन प्राप्त की जा सकती है। सेक्टर दो, माजरी के लाभार्थी 11 से दो बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पेंशन ले सकते हैं।
विज्ञापन


गांव खड़ग मंगोली मेें दोपहर तीन से पांच बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला, माजरी में पेंशन दी जाएगी। वार्ड नम्बर 14 में सेक्टर 14, 12, 12ए और गांव रैली, गांव रैला के निवासी समुदायिक केन्द्र सेक्टर 12 पंचकूला में 11 से दो बजे तक पेंशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नम्बर 15 मे सेक्टर 11, 10 के निवासी दोपहर तीन से पांच बजे तक समुदायिक केन्द्र सेक्टर 11 में पेंशन ले सकेंगे। अन्य सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आठ दिसंबर से 11 दिसंबर के दौरान पेंशन वितरित की जाएगी।


उपायुक्त ने पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वह अपने साथ फोटोयुक्त पेंशन पहचान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी अवश्य साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed