{"_id":"69c6d434da56b9e0f10d2917","slug":"pendu-sangharsh-committee-submitted-a-memorandum-to-cpdl-chandigarh-news-c-16-pkl1079-980932-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेंडू संघर्ष कमेटी ने सीपीडीएल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेंडू संघर्ष कमेटी ने सीपीडीएल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कई गांवों के लोगों को बिजली के बिल समय पर नहीं मिलने पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में पंडू संघर्ष कमेटी ने सीपीडीएल को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान नंबरदार दलजीत सिंह पलसौरा, महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल, कैशियर इंद्रजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव शरणजीत सिंह बैदवान और भूपिंदर सिंह शामिल रहे।
पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि सीपीडील के लोग गांव में घर घर बिजली बिल नहीं दे रहे हैं। उनके कर्मचारी एक जगह बैठकर बिजली का बिल बांटते हैं। इसके चलते बहुत से लोगों को पता ही नहीं चलता कि बिजली का बिल कब आया और बिल भरने की अंतिम तारीख कब है। बिजली के बिल देरी से पहुंचने और न मिलने के कारण बिल भरने की अंतिम तिथि निकल जाती है। इस कारण लोगों को जुर्माना सहित बिल भरने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
पेंडू संघर्ष कमेटी की मुख्य मांगें हैं कि बिजली के बिल हर महीना घर घर पहुंचाया जाए। बिल भरने के अंतिम तिथि से कम से कम 10 दिन पहले घर में पहुंच जाए। बिल लेट मिलने की स्थिति में जुर्माना न लगाया जाए।