फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCR crossed the zebra crossing, traffic police cut the challan as soon as the picture was on Twitter

Chandigarh: पीसीआर ने पार की जेब्रा क्रॉसिंग, ट्वीटर पर फोटो शेयर होते ही ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Thu, 03 Nov 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 02:12 AM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम की पीसीआर में बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करते हुए की वीडियो पोस्ट की गई थी। हालांकि गाड़ी नंबर न डाले जाने के चलते उसका चालान जारी नहीं किया गया था।

विज्ञापन
PCR crossed the zebra crossing, traffic police cut the challan as soon as the picture was on Twitter
चंडीगढ़ में पीसीआर ने पार की जेब्रा क्रासिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियम सभी के लिए एक समान है। सोशल मीडिया पर ट्वीट के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही मुलाजिम का चालान काटा है। पुलिस की पीसीआर देर रात सड़क पर रेड लाइट पर जेबरा क्रॉसिंग के काफी आगे खड़ी थी। मोहित शर्मा ने पीसीआर की फोटो खींचकर ट्वीटर पर पोस्ट की और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर की। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को चालान काटना पड़ा। इससे पहले भी कई बार सरकारी वाहन का चालान काटा जा चुका है।

विज्ञापन


पीसीआर गाड़ी 30 अक्तूबर सुबह करीब 3 बजे रेड लाइट के दौरान सेक्टर-47 के ई-संपर्क लाइट प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग के आगे खड़ी थी। एक यूजर ने पीसीआर की फोटो ट्वीटर पर शेयर कर ट्रैफिक पुलिस से सवाल किया कि यदि पुलिस ही ऐसे ट्रैफिक नियम तोडे़गी तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


एक मुलाजिम की बिना सीट बेल्ट फोटो की गई थी शेयर
हाल ही में सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम की पीसीआर में बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करते हुए की वीडियो पोस्ट की गई थी। हालांकि गाड़ी नंबर न डाले जाने के चलते उसका चालान जारी नहीं किया गया था। ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करने वाले ने कहा था कि स्मार्ट कैमरे से नंबर का पता किया जा सकता है। इसकी लोकेशन 22 अक्तूबर को सेक्टर-15/16 लाइट प्वाइंट की थी। रात को 8.22 बजे यह वीडियो बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट कैमरे से अफसरों की गाड़ियों के भी काटे जा चुके हैं चालान
चंडीगढ़ में लगे स्मार्ट कैमरे किसी को नहीं बख्शेंगे। कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों के भी कैमरे की मदद से चालान काटे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed