फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCR caught minor thief stealing the Colonel's house three thieves shone escaped

कर्नल के घर चोरी करने घुसे नाबालिग चोर को पीसीआर ने एक किमी पीछा कर दबोचा, तीन चोर चकमा देकर हुए फरार

Thu, 13 Aug 2020 08:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
PCR caught minor thief stealing the Colonel's house three thieves shone escaped
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित कर्नल के घर चोरी करने घुसे चार आरोपियों में से एक नाबालिग को पीसीआर ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर सेक्टर 33/45 मोड़ के पास से दबोच लिया जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 380 और 454 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी आरोपी बुड़ैल के रहने ाले हैं। वारदात वीरवार तड़के करीब 3 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-34सी स्थित मकान नंबर- 1374 में कुछ युवक चोरी करने घुसे हैं। सूचना पर पीसीआर शूगर-8 में ड्यूटी दे रहे सब इंस्पेक्टर गुरलाल सिंह और होमगार्ड बलबीर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

घर का सामान बिखरा था। जांच में सामने आया कि मकान कर्नल केएस राणा का है, पिछले काफी समय से घर में ताला लगा है। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस बीट बॉक्स इंचार्ज एएसआई रामेश को दी गई। टीम के पहुंचने पर घर ने छिपे उक्त चारों आरोपी वहां से पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। इसके बाद पीसीआर कर्मी गुरलाल सिंह, बलबीर सिंह और रामेश ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा कर सेक्टर-33/45 मोड़ के पास से बुड़ैल निवासी एक नाबालिग को दबोच लिया। जबकि अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। कर्नल के घर से किन किन सामानों की चोरी हुई है, यह जांच पूरा होने के बाद ही सामने आएगा। बता दें कि बीते सोमवार को पीसीआर ने शाहपुर लाइट प्वाइंट से एक युवक को महिला से पर्स छीना झपटी के मामले में दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed