{"_id":"5d78a4eb8ebc3e01830a08a4","slug":"pca-wins-25th-jp-atray-memorial-cricket-tournament-played-in-sector-16-stadium-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 25वें जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन, पीसीए कोल्ट्स को हरा पीसीसी बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः 25वें जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन, पीसीए कोल्ट्स को हरा पीसीसी बना विजेता
Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्टेडियम में खेले जा रहे 25वें जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को पीसीसी की टीम ने जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पीसीसी की टीम ने पीसीए कोल्ट्स की टीम को 134 रन से हरा दिया। पीसीसी की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए उतरी पीसीसी की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम का पहला विकेट बिना खाता खोले ही गिर गया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।
दूसरे छोर पर डटे अभिजीत गर्ग ने पारी को संभाला और कुल 68 रन बनाए। वह रन आउट हो गए। इसके बाद शरद लूंबा ने 48 रन का योगदान किया। रमन दीप ने 67 रन का योगदान किया। आरुष ने 21 रन का योगदान टीम के लिए किया। टीम ने 9 विकेट पर कुल 252 रन का स्कोर खड़ा किया। इकजोत सिंह थिंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटके। इसके साथ ही मनिंदर सिंह ने दो विकेट हासिल किए। बरिंदर ने एक विकेट झटका। रघु शर्मा ने एक और गौरव ने दो विकेट झटके।
इसके बाद पीसीए कोल्ट्स की टीम प्रेरित की घातक गेंदबाजी से सिर्फ 118 बनाकर आउट हो गई। प्रेरित ने 7.4 ओवर में 18 रन देकर छह विकेट झटके। पीसीए कोल्ट्स की टीम के लिए अभिषेक गुप्ता ने 35 रन बनाए, जबकि गौरव ने 28 रन बनाए। इस मौके पर टूर्नामेंट के फाइनल का उद्घाटन हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जेपी अत्रे टूर्नामेंट देश भर में खेल संस्कृति विशेषकर क्रिकेट को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जेपी अत्रे टूर्नामेंट देश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने भी हाल ही में चीन में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य व पुलिस विभाग का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों सहित विभिन्न राज्यों की 16 टीमों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 1 सितंबर 2019 को किया गया था। इसमें युवराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे, आयोजन सचिव सुशील कपूर, तकनीकी सचिव अमरजीत और अरुण कुमार उपस्थित थे।