{"_id":"7ff4ed07cdfb7fb2dd3f6388a70e2190","slug":"pay-dues-or-diwali-will-be-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया चुकाओ, वरना दिवाली पर छाएगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया चुकाओ, वरना दिवाली पर छाएगा अंधेरा
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 29 Oct 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अगर बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया है तो बिना देरी किए बिल का भुगतान कर दें। कहीं ऐसा न हो कि दिवाली पर आपके घर का कनेक्शन काट दिया जाए।
बकायेदारों की बढ़ती संख्या और भारी रकम पेंडिंग रहने के बाद बिजली निगम ने रिकवरी और कनेक्शन काटने का अभियान तेज कर दिया है।
अब भी करीब 3200 बकाएदारों के पास बिजली निगम के करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया है। पिछले छह महीनों के दौरान जिलेभर से करीब 35 करोड़ रुपये के बिल की वसूली हो चुकी है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस ढांडा ने कहा कि पिछले कई महीनों से बकाएदारों की संख्या और राशि में बढ़ोतरी हो रही थी। बार-बार बिल जमा कराने के निर्देश देने के बाद भी लोग अनदेखी करते हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिफॉल्टरों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। पुराने बकायेदारों के अलावा जिनके पिछले एक-दो महीने के बकाया भी हैं, उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
31 अक्तूबर से पहले पूरी बाकी राशि वसूलने का लक्ष्य है।
500 लोगों के कट चुके हैं कनेक्शन
पिछले महीनों के दौरान अधिकतर डिफॉल्टरों ने बकाया राशि चुका दी। इसके बावजूद 500 लोगों के कनेक्शन पिछले एक महीने के दौरान काटे गए। बकाया चुकाने के बाद इन्हें दोबारा शुरू किया गया।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
-----------
मेटिनेंस कार्य लगभग पूरा
बिजली निगम ने दीपावली के मद्देनजर लगभग सभी इलाकों में मेंटिनेंस कर सप्लाई को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया है। बिजली निगम की कोशिश है कि दीपवली में घरों की जगमगाहट में कोई दिक्कत न आए।
----
कुछ इलाकों में आज छह घंटे का कट
मेंटिनेंस के लिए मंगलवार को सेक्टर-16, 17, रालीव कालोनी, इंद्रा कालोनी, बुढ़नपुर में सुबह 10 से दोपहर बाद चार बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।