{"_id":"61bba825f5cd4d0edd00925b","slug":"pawan-hans-volvo-bus-carrying-3-passengers-left-chandigarh-news-pkl4363016119","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 यात्रियों को लेकर रवाना हुई पवन हंस वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 यात्रियों को लेकर रवाना हुई पवन हंस वोल्वो बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश परिवहन ने लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए पवन हंस नाम से वोल्वो बस सेवा शुरू की है। चंडीगढ़ के लिए यह पहली वोल्वो बस सेवा है।
वीरवार दोपहर 12 बजे 15 यात्रियों को लेकर यह बस चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पहुंची थी। इसके बाद दोपहर 3 बजे तीन यात्रियों के साथ चंडीगढ़ से रवाना हुई। बस में दो चालक सुनील यादव और आशीष और परिचालक प्रमोद यादव साथ थे। यादव ने बताया कि सभी सुविधाओं से लेस इस बस में एक व्यक्ति का चंडीगढ़ से लखनऊ का किराया 1980 रुपये है। बस में 43 यात्रियों के बैठ सकते हैं।
प्रमोद ने बताया कि लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए पहले नॉर्मल बस सर्विस थी। अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पवन हंस नाम से वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी और समय पर वे अपने शहर तक पहुंच सकेंगे।
बेहतर बस लगी तभी टिकट कटाया
चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में योग के शोधार्थी प्रशांत ने बताया कि उन्हें किसी काम के लिए सहारनपुर के लिए जाना था। सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचा तो मुझे पवन हंस नाम से वोल्वो बस दिखाई दी। मुझे इसमें बैठने का ढंग व लुक बेहतर लगा। इसके बाद मैंने बिना देरी किए टिकट कटाया।