{"_id":"581a369a4f1c1bac314375cb","slug":"pawan-bansal-on-ex-subedar-ram-kishan-who-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक की खुदकुशी के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक की खुदकुशी के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रैंक वन पेंशन न मिलने पर दिल्ली में एक पूर्व सैनिक द्वारा खुदकुशी करने के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस के अघ्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि इस घटना के बाद भाजपा सरकार का जन विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है।
बंसल व छाबड़ा ने यहां जारी एक बयान में सरकार द्वारा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने की भी आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया है। बंसल ने कहा है कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी ने सरकार को वन रैंक व वन पेंशन को लागू करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी तो सरकार के प्रवक्ताओं ने इसका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि यदि समय पर भी राहुल गांधी की चिट्ठी पर सरकार ने कदम उठा लिया होता तो सैनिक को खुदकुशी करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।