फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paving the way for promotion of IAS from 15 HCS

Chandigarh News: 15 एचसीएस से आईएएस की पदोन्नति का रास्ता साफ

Sat, 22 Jun 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for promotion of IAS from 15 HCS
पिछले चार साल से लटकी है पदोन्नति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले चार साल से एचसीएस अफसरों की लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। यूपीएससी की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज कानूनी राय के साथ भेज दिए गए हैं। अब यूपीएससी की ओर से बैठक आयोजित की जानी है, जिसमें मुख्य सचिव, सीनियर आईएएस, यूपीएससी और केंद्र सरकार के लिए सदस्य शामिल होंगे और प्रमोशन पर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी। कुल 15 पदों पर एचसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नति होनी है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 2002, 2003 और 2004 बैच के 30 अफसरों के नाम भेजे हैं। साल 2020 के बाद से एचसीएस अफसरों के प्रमोशन नहीं हुई है। सरकार की भी कोशिश है कि अफसरों की पदोन्नति में आ रही सभी बाधाओं को दूर जल्द से अफसरों को जल्द खुशखबरी दी जाए।
हरियाणा सरकार ने 2020, 2021, 2022 के 15 रिक्त पदों के लिए पिछले साल ही 30 अफसरों के नाम भेज दिए थे। मगर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सरकार की भेजी गई सूची पर सवाल खड़े कर दिए। यूपीएससी ने सरकार को पत्र भेजा और कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि 2001 और 2004 की एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं की परीक्षाओं में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में हेरफेर किया गया था और पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे पर है। साथ ही यह भी कहा कि एसीबी की रिपोर्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें से कुछ के नाम 2020 और 2021 की चयन सूचियों के लिए हरियाणा कैडर के आईएएस में पदोन्नति के लिए राज्य सरकार से प्राप्त पात्रता सूचियों में भी शामिल हैं। उसके बाद सरकार ने एजी आॅफिस से राय पूछी। एजी आफिस की ओर से कहा गया कि प्रमोशन में कोई दिक्कत नहीं है। सरकार ने एलआर आफिस से भी इस बारे में राय ली थी। उसके बाद सरकार ने अपनी रिपोर्ट में
विज्ञापन


सभी दस्तावेज, एसीबी की जांच रिपोर्ट और चार्जशीट व कानूनी राय भी भेज दी है। यूपीएससी ने फिलहाल इसमें कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। अब यूपीएससी की ओर से मीटिंग की तारीख तय होनी है। इसी बैठक में प्रमोशन पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अफसरों के नाम भेजे गए
विवेक पदम सिंह, वीना हुड्डा, डाॅ. सारिता मलिक, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, कमलेश सिंह भादू, डाॅ. मनीष नागपाल, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह, सुशील कुमार, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, आशिमा सांगवान, सतेंद्र दूहन, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिह, योगेश कुमार, वंदना दिसोदिया, डा. सुमिता ढाका, जगदीप कुमार, समवर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश मेहता और नवीन कुमार अहुजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed