पंजाब: पीएयू लुधियाना का बजा डंका, विश्व के सर्वोत्तम कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल
- यूएस न्यूज बेस्ट ग्लोबल रैंकिंग में मिला 192 वां स्थान
- देश की पहली कृषि यूनिवर्सिटी, जिसे मिला यह सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) लुधियाना का नाम विश्व की सर्वोत्तम कृषि यूनिवर्सिटी में शामिल हो गया है। यह खुलासा यूएस न्यूज बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में हुआ है। इसमें पीएयू को 192वां रैंक मिला है। पीएयू भारत की पहली कृषि यूनिवर्सिटी बन गई है, जिसे विश्व स्तर पर रैंक मिला है। इस सर्वेक्षण में 2013 से 2017 के आकंड़ों को आधार बनाकर विश्व की यूनिवर्सिटी को रैंकिग दी गई है।
वहीं, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड अकादमी की तरफ से करवाए जा रहे सर्वेक्षण में पीएयू को 100 शीर्ष संस्थाओं में शामिल किया गया है। यह सर्वेक्षण 28 प्रमुख अकादमिक क्षेत्र के लिए किया जाता है। इसके लिए वेब ऑफ साइंस के पांच साल के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। साल 2020 की रैंकिंग के लिए दो जून 2019 तक की जानकारी को आधार बनाया गया है। इसका परिणाम आने के बाद रैंक का पता चलेगा। इसकी जानकारी ऑक्सफोर्ड अकादमी की तरफ से पीएयू को दी गई है।
इसे भी पढ़ें- कनाडा से 200 और मलेशिया से 95 भारतीयों की वतन वापसी, हवाई अड्डे पर लगाए भारत माता के जयकारे
इसके लिए यूनिवर्सिटी का पूरा स्टाफ और छात्र बधाई के पात्र है। आने वाले समय में सभी लोगों को और मेहनत से काम करना होगा, ताकि यूनिवर्सिटी को और बुलंदियों तक पहुंचाया जा सके। - डॉ. बलदेव सिंह, वाइस चांसलर, पीएयू
ऑक्सफोर्ड अकादमी यूनियन विज्ञान एवं अकादमिक क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग तैयार करती है। 2020 के लिए हो रही रैंकिंग के लिए पीएयू को पहली 100 संस्थाओं में रखा गया है। -डॉ. गुरिंदर कौर, पीएयू डीन