फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 Indians from Canada and 95 from Malaysia reached in Amritsar

कनाडा से 200 मलेशिया से 95 भारतीयों की वापसी, आरोप- वैंकूवर में तीन गुना महंगा दिया टिकट

Fri, 22 May 2020 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 May 2020 06:45 PM IST
सार

  • वंदे भारत अभियान के तहत हुई सभी भारतीयों की वतन वापसी
  • 43 यात्रियों को लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया

विज्ञापन
200 Indians from Canada and 95 from Malaysia reached in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

वंदे भारत अभियान के तहत शुक्रवार सुबह कनाडा के वैंकुवर और मलेशिया के कुआलालंपुर से दो उड़ानों में 295 यात्री श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। मलेशिया से आने वाली उड़ान में 138 यात्री थे। इनमें से 43 यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसी उड़ान से 95 पंजाबियों को अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


वैंकुवर की उड़ान से 200 यात्री वतन पहुंचे। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के नागरिक भी थे। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया ने उनसे टिकटों के तीन गुना रेट वसूले हैं। बेशक वतन पहुंचने के लिए टिकट महंगी खरीदनी पड़ी लेकिन वतन पहुंच कर उन्हें बेहद खुशी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- किसान का अनोखा 'जुगाड़', एक दिन में 100 एकड़ में इस मशीन से धान की पनीरी बीजनी संभव
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में तिरंगा पकडे़ इन नौजवान यात्रियों ने खुशी से भारत माता के जयकारे लगाए। रोपड़ से अपनी पत्नी व दिव्यांग बेटे को लेने के आए बलराम व उनके भाई का आरोप था कि वह सुबह सात बजे से हवाई अड्डे पर खड़े हैं। जहाज लैंड हुए पांच घंटे का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पत्नी और बेटा टर्मिनल से बाहर नहीं आए हैं। 

वह पत्नी व बेटे को अपनी गाड़ी से रोपड़ ले जाना चाहते हैं लेकिन मेरी बात अनसुनी कर दी गई है। अभी तक रोपड़ पुलिस नहीं पहुंची है। कब पुलिस आएगी, कब वह यहां से रवाना होंगे। महिला सुरिंदर कौर ने बताया कि हवाई जहाज में सामाजिक दूरी और अन्य निर्देशों का कोई भी पालन नहीं हुआ। 

लैंडिंग के पांच घंटे बाद प्रशासन ने लुधियाना जाने के लिए बस भेजी है। कई यात्रियों को इस बात पर एतराज था कि सरकार एनआरआई को क्वारंटीन करने के लिए महंगे होटलों की सूची क्यों थमा रही है।

यात्रियों को क्वारंटीन केंद्रों में रहना होगा
हवाई अड्डे पहुंचे एसडीएम कार्यकारी मजिस्ट्रेट जगसीर सिंह ने सभी यात्रियों की जांच के बाद उन्हें संबंधित जिलों व राज्यों के लिए रवाना कर दिया। यह यात्री सरकारी क्वारंटीन केंद्रों में दाखिल होंगे। विदेश से आने वाले हर यात्री को क्वारंटीन केंद्रों में रहना होगा। किसी भी यात्री को घर जाने की आज्ञा नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed