फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala: The glass of Mahabharata's 'Dhritarashtra' car was broken, valuables worth lakhs were stolen

Patiala : महाभारत  के 'धृतराष्ट्र' की गाड़ी का शीशा तोड़ लाखों का कीमती सामान उड़ाया, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा
अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST
सार

कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है। 

विज्ञापन
Patiala: The glass of Mahabharata's 'Dhritarashtra' car was broken, valuables worth lakhs were stolen
पटियाला पुलिस के साथ गिरिजा शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर व्यास की कार का शीशा तोड़कर लाखों का कीमती समान व नगदी चोरी हो गई है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि शाम को कार पर सवार गिरिजा शंकर व्यास चंद मिनटों के लिए बीकानेर मिष्ठान के नजदीक पहुचे थे। उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले गिरिजा शंकर व्यास कार पर सवार होकर शाम को बीकानेर मिष्ठान के नजदीक कुछ सामान लेने के लिए पहुचे थे। लेकिन चंद मिनटों में ही वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि उक्त चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। जिस कलाकार की चोरी हुई है वह एक जाना पहचाना नाम है इसीलिए जैसे ही पुलिस की चोरी की वारदात की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। इसीलिए राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed