फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala, talvandi sabo by election

पढ़ें, पटियाला, तलवंडी साबो में कौन-कौन मैदान में?

Sat, 02 Aug 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
patiala, talvandi sabo by election

पटियाला और तलवंडी साबो विधानसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम शनिवार को समाप्त हो गया। नामांकन भरने के अंतिम दिन तक पटियाला से कुल 10 और तलवंडी साबो से 9 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि पटियाला विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को पांच और उम्मीदवारों ने अपने कागज दाखिल किए, जिनमें शिअद के कवरिंग उम्मीदवार हरपाल जुनेजा, कांग्रेसी उम्मीदवार परनीत कौर, बहुजन मुक्ति पार्टी की उम्मीदवार जसबीर कौर, हिंदुस्तान निर्माण दल के उम्मीदवार रविकांत और निर्दलीय प्रत्याशी बलविंदर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले शिअद के भगवान दास, आप के हरजीत सिंह, निर्दलीय बलबीर सिंह व राजिंदर सिंह पवार और न्यू ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरीक सिंह अपने-अपने कागज दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र तलवंडी साबो से शनिवार को 6 और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें आप की बलजिंदर कौर, शिअद की कवरिंग उम्मीदवार निमरत कौर, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर सिंह, पंजाब लेबर पार्टी के उम्मीदवार मक्खन सिंह प्रेमी और आजाद उम्मीदवारों में बलकार सिंह सिद्धू और भरपूर सिंह शामिल हैं।


इससे पहले इस क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें शिअद के जीत महिंदर सिंह सिद्धू, कांग्रेस के हरमिंदर सिंह जस्सी और मनमीत कौर शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 अगस्त को होगी, जबकि उम्मीदवार 6 अगस्त तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। दोनों क्षेत्रों में 21 अगस्त को मतदान होगा और मतगणना 25 अगस्त को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed