{"_id":"ddedf843d99dacffae5141f341d4dabc","slug":"patiala-sia-prime-accuse-murder-case-charge-pasiana-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी काबू
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुरविंदर शर्मा शनिवार देर शाम काबू कर लिया गया। पसियाना थाना इंचार्ज हरविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले पुलिस ने आरोपी की ओर से लिए गए नए मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर डेराबस्सी के पास एक गांव में रेड की थी। 18 साल की तपा मंडी जिला बरनाला की रहने वाली सिया को 26 अगस्त को मुख्य आरोपी गुरविंदर शर्मा निवासी घड़ेली जिला बठिंडा ने अपने साथी सुखमनी उर्फ नोनी निवासी तपा मंडी के साथ भाखड़ा में मारकर फेंक दिया था।
इस मामले में नोनी पहले से ही गिरफ्त में है। गुरविंदर ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए मोबाइल को वारदात के बाद ही स्विच ऑफ कर दिया था। जिसके चलते अब तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
आरोपी ने अब एक नया मोबाइल व नया सिम ले लिया था। पुलिस ने इस नए मोबाइल के नंबर का भी पता लगा लिया है, जो खुला था। इस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार को जगह-जगह रेड करके गुरविंदर को पकड़ने की कोशिश की। देर शाम गुरविंदर को काबू कर लिया गया।