फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala police filed fraud case against anil vij nephew and nayab saini relatives

अनिल विज के भतीजे, नायब सैनी के नजदीकी समेत 4 पर फ्रॉड केस, जानें मामला

Fri, 09 Mar 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/अंबाला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
patiala police filed fraud case against anil vij nephew and nayab saini relatives
fraud - फोटो : demo photo
बीजेपी के दो दिग्गज मंत्रियों के करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पटियाला की थाना कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भतीजे गौरव विज और राज्यमंत्री नायब सैनी व नारायणगढ़ से विधायक के नजदीकी रणधीर सिंह समेत चार के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दो नंबर डिवीजन चौकी के इंचार्ज सुरिंदर भल्ला ने बताया कि मालवा कालोनी के रहने वाले भाजपा नेता जगदीप सिंह सोढी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि ओम केबल नेटवर्क के नाम से फर्म बनाई थी। इस फर्म में पटियाला निवासी फास्टवे केबल नेटवर्क के एमडी विकास पुरी, अंबाला कैंट के शास्त्री नगर के रहने वाले गौरव विज और रणधीर सिंह उसके पार्टनर थे।
विज्ञापन


जगदीप ने आरोप लगाया कि उसके पार्टनरों ने पटियाला के छोटी बारादरी स्थित कोटक महिंदरा बैंक में उसके फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के आधार पर ज्वाइंट बैंक अकाउंट खोला। बाद में फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए ट्रांजेक्शन भी की गई। उसे मुनाफे का कोई हिस्सा न देते हुए उसके साथ लाखों की धोखाधड़ी की गई। इसमें बैंक के मैनेजर विवेक पाठक ने भी आरोपियों का साथ दिया। जगदीप ने आरोप लगाया कि पहले भी इकरारनामे पर उसके जाली हस्ताक्षर इस्तेमाल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस

patiala police filed fraud case against anil vij nephew and nayab saini relatives
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : self
पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

अंबाला पुलिस को भी दी थी शिकायत, मगर नहीं हुई कार्रवाई
आरोप है कि धोखाधड़ी के एक अन्य मामले की शिकायत भी पटियाला निवासी शिकायतकर्ता जगदीप सिंह सोढी ने अंबाला पुलिस को दी थी। मामला बीते वर्ष दिसंबर का है। बलदेव नगर थाने में विकास पुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि इस मामले में विकास पुरी के अलावा गौरव विज व रणधीर सिंह के खिलाफ भी शिकायत थी। मगर सरकारी दबाव के कारण अंबाला पुलिस ने इस मामले में दोनों के नाम कटवा दिए और केवल विकास पुरी पर ही बीती दिसंबर को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बावजूद आज तक विकास की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अंबाला पुलिस को जगदीप सिंह ने बीते वर्ष शिकायत दी थी, मगर वह शिकायत केवल विकास पुरी के नाम दी गई थी। मंत्रियों के किसी भी रिश्तेदार के नाम नहीं थे। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मगर बाद में शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत कर इस मामले की जांच किसी और से कराने की मांग की थी, जिस पर इस केस की जांच करनाल पुलिस के पास चली गई थी। अंबाला पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed