फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Naman Singla secures 47th rank in UPSC exam 2021

UPSC Result 2021: पटियाला के नमन ने हासिल की 47वीं रैंक, जगरांव के उमेश और कोटकपूरा के अभिषेक ने भी मारी बाजी

Tue, 31 May 2022 12:37 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/जगरांव/कोटकपूरा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/जगरांव/कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 12:37 AM IST
सार

जलालेआना रोड स्थित गांधी बस्ती के साधारण परिवार के अभिषेक बकोलिया ने 218वीं रैंक हासिल करके अपने परिवार व जिला फरीदकोट का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Patiala Naman Singla secures 47th rank in UPSC exam 2021
परिवार के साथ नमन सिंगला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले पटियाला के 23 वर्षीय नमन सिंगला ने 47वां रैंक हासिल किया है। शहर की प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले नमन सिंगला भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) को ज्वाइन करना चाहते हैं। वह पटियाला के प्रतिष्ठित यादविंदरा पब्लिक स्कूल से पढ़े हैं, जबकि उन्होंने बीए (राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में) दिल्ली के सेंटर स्टीफंस कॉलेज से किया है।

विज्ञापन


नमन सिंगला ने कहा कि वह भारतीय विदेश सेवा को ज्वाइन करने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनके दोस्तों व रिश्तेदारों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें आईएएस का विकल्प चुनना चाहिए। उनका निजी तौर पर मानना है कि भारत को वैश्वीकरण के इस दौर में विदेशी संबंधों में अच्छे राजनयिकों की जरूरत है। नमन ने बताया कि उनके पिता नीरज कुमार सिंगला चंडीगढ़ सचिवालय में काम करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं मां मोनिका सिंगला पटियाला में पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर हैं। माता-पिता ने ही उन्हें सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के करने के लिए प्रोत्साहित किया। पिता नीरज कुमार बचपन से उन्हें व उनकी बहन को आईएएस अधिकारियों की कहानियां सुनाया करते थे कि कैसे वह समाज के कल्याण के लिए अपनी भूमिका अदा करते हैं। इन्हें सुनकर वह दोनों काफी प्रभावित हुए। दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह कान्क्लेव में भाग लेते थे। इस दौरान वरिष्ठ राजनयिकों से उनके विचार सुनता था, जिसने उनके परिप्रेक्ष्य को आकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Patiala Naman Singla secures 47th rank in UPSC exam 2021
अपने घरवालों के साथ उमेश गोयल और अभिषेक बकोलिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नमन ने बताया कि 2020 में स्नातक करने के बाद करीब एक साल तक उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए तैयारी की। शुरुआत में उन्होंने दिल्ली में इसके लिए कोचिंग भी ली लेकिन बाद में कोविड पाबंदियों के कारण उन्होंने सेल्फ स्टडी पर जोर देना शुरू कर दिया। दिन में सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की। इस मौके पर मां मोनिका सिंगला व पिता नीरज कुमार सिंगला ने अपने बेटे की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेटे ने उनके एक बड़े सपने को पूरा कर दिया और भगवान से क्या चाहिए।

जगरांव के उमेश गोयल ने पाया 388वीं रैंक
जगरांव के मोहल्ला रामनगर निवासी उमेश गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में 388वीं रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर लोगों की ओर से उनके घर में बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। उमेश गोयल ने बताया कि वह आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। समाज में फैले भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म करना उनकी पहल होगी।

उमेश गोयल ने इस उपलब्धि का श्रेय मां, बड़े भाइयों के साथ अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी माता शर्मीला गोयल जगरांव के एक निजी स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। बड़े भाई बीडीपीओ अधिकारी के तौर पर मेहतपुर में तैनात हैं और दूसरा भाई पंजाब सरकार में पटवारी है। उमेश गोयल की मां ने अपने बेटे उमेश गोयल का माथा चूमते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया।  

कोटकपूरा के अभिषेक बकोलिया ने पाया 218वीं रैंक
जलालेआना रोड स्थित गांधी बस्ती के साधारण परिवार के अभिषेक बकोलिया ने 218वीं रैंक हासिल करके अपने परिवार व जिला फरीदकोट का नाम रोशन किया है। उनके पिता रोशन लाल, चमड़े की जूतियां बनाने का कार्य करते हैं और माता दुर्गेश भी महज 12वीं पास है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। 

अभिषेक की शानदार उपलब्धि की सूचना मिलने पर परिवार समेत पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। अभिषेक की बड़ी बहन व कंप्यूटर इंजीनियर वंशिका ने कहा कि उनका भाई पिछले लंबे समय से लगन व मेहनत से यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और पूरे परिवार को विश्वास था कि वह जरूर सफल रहेगा। अभिषेक बकोलिया ने कहा कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी इंटरनेट से घर पर बैठकर ही की है। उनका मानना है कि जब कोई ठान ले तो कोई भी मंजिल पार की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed