{"_id":"521f9a1f2c99eceead93aa82717c92c2","slug":"patiala-girl-refuse-to-marry-at-the-time-of-maariage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शगुन के सामान पर नुक्ताचीनी से भड़की लड़की, शादी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शगुन के सामान पर नुक्ताचीनी से भड़की लड़की, शादी तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 24 Feb 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन हुई मुलाकात और बातचीत से पनपा प्यार और अब शादी। लेकिन युवक के परिजनों को शगुन के सामान में नुक्ताचीनी करना भारी पड़ गया। लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और भड़के लड़की वालों ने हुए खर्च के लिए बारातियों को हॉल में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पटियाला की युवती की दस माह पहले कानपुर के कर्ण सेठी के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए पहचान हुई थी। मोबाइल पर बातचीत से प्यार बढ़ा। 22 फरवरी को शादी भी तय हो गई। वर पक्ष 25 लोगों की बारात लेकर 20 फरवरी को पटियाला पहुंचे।
विज्ञापन
बारात को गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के पास एक होटल और बारादरी में प्रभात परवाना हॉल में ठहराया गया। 20 व 21 फरवरी को शगुन समेत लेडीज संगीत भी हुआ। 22 की रात को शादी से पहले शगुन के सामान पर लड़के वालों ने नुक्ताचीनी कर दी। दोनों परिवारों में इस पर बातचीत भी हुई लेकिन मामला उलझ गया।
विज्ञापन
इसी बीच लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। सोमवार रात को कुछ लोगों ने मामला ठंडा करना चाहा लेकिन लड़की वाले हुए खर्च की मांग पर अड़ गए और बारातियों को प्रभात परवाना हाल में बंद कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ताला खुलने तक पुलिस को गेट पर इंतजार करना पड़ा।
संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज डीएस ग्रेवाल व डीएसपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। वधू पक्ष ने किए खर्च के मुताबिक लड़के वालों से 15 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद नौ लाख रुपये पर समझौता हुआ।
थाना इंचार्ज डीएस ग्रेवाल ने बताया कि किसी को बंदी नहीं बनाया गया है। अब समझौता हो गया है। लड़की के शादी करने से इंकार किए जाने पर लड़के वाले वापस घर लौट गए हैं। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।