फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passports will be make in Rohtak and Sonipat from September

सितंबर से रोहतक और सोनीपत में बनेंगे पासपोर्ट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 22 Aug 2018 09:43 AM IST
नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Passports will be make in Rohtak and Sonipat from September
passport - फोटो : फाइल फोटो
रोहतक और सोनीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर। अब जिले के करीब 3500 लोगों को पासपोर्ट के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। सफर का वक्त हट जाने के साथ ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में अमूमन लगने वाला चार से पांच घंटे का वक्त ही लगेगा। पूरा दिन बर्बाद नहीं होगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में दोनों जिलों के मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 मंगलवार को पासपोर्ट मुख्यालय दिल्ली से आई टीम ने दोनों जिलों में प्रस्तावित कार्यालयों का निरीक्षण किया और अपनी मोहर लगा दी। बीएसएनएल अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यालयों में लेन (लोकल एरिया नेटवर्क) लगाने के आदेश दिए हैं। अगस्त के आखिरी दिनों से पासपोर्ट कार्यालय की ब्रांडिंग शुरू होगी। 
विज्ञापन


रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़ व सोनीपत के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके मद्देनजर जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की, जिसे करीब दो साल पहले स्वीकृति मिल गई। करीब एक साल पहले दोनों जिलों के मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का फैसला हुआ। इसके बाद डाक विभाग के अधिकारियों को कार्यालय बनाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यालय बनने के बाद मंगलवार को मुख्यालय से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडेय और दिनेश बलौनी रोहतक पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्य डाकघर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यालय को देखा और व्यवस्थाओं पर अपनी मोहर लगा दी। इसके बाद वहां पहुंचे बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द लेन कनेक्शन लगवाएं ताकि ट्रायल किया जा सके। 

इसके साथ ही डाक विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह कार्यालय के अंदर सारी व्यवस्था पूरी कर लें ताकि जल्द मुख्यालय से फर्नीचर, कंप्यूटर आदि भेजकर शिफ्टिंग की जा सके। चूंकि सितंबर के पहले सप्ताह में कार्यालय शुरू किया जाना है, इसलिए अगस्त के अंतिम दिनों से पासपोर्ट कार्यालय की ब्रांडिंग शुरू हो जाएगी। दोपहर करीब एक बजे टीम रोहतक से सोनीपत पहुंची, जहां सारी व्यवस्थाओं को देखकर संतोष जाहिर किया।

नहीं लटक पाएगी डाक्यूमेंट संबंधी प्रक्रिया

Passports will be make in Rohtak and Sonipat from September
passport - फोटो : file photo
विदेश जाने वाले हजारों नए लोगों को तो इससे फायदा होगा ही, साथ ही उन लोगों को भी फायदा होगा जो डॉक्यूमेंट पूरे न होने या किसी अन्य कारणवश पूरी प्रक्रिया दिल्ली की भागदौड़ के चलते नहीं करवा पा रहे थे। वे सभी अब कार्यालय के नजदीक होने से आसानी से किसी कारण से रुकी प्रक्रिया को पूरी करवा सकेंगे। 

टीम ने निरीक्षण के बाद दी क्लीन चिट
प्रवर डाकपाल डीवी सैनी का कहना है कि दिल्ली से आई टीम ने निरीक्षण के बाद पासपोर्ट कार्यालय को अपनी क्लीन चिट दे दी है। जल्द ही दिल्ली से फर्नीचर आएगा, जिसे शिफ्ट करवा दिया जाएगा। बीएसएनएल को लेन लाइन बिछाने के आदेश दिए हैं।

पासपोर्ट कार्यालय जल्द शुरू करना लक्ष्य
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडेय और दिनेश बलौनी ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में दोनों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रोहतक में सुबह तो सोनीपत में दोपहर के समय में कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द दोनों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय शुरू करना है।

ऐसे बनता है पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके साथ में दो आईडी भेजनी होती है। निर्धारित फीस 1500 रुपये जमा करनी होती है। तत्काल पासपोर्ट बनवाने पर फीस 3500 रुपये हो जाती है। फॉर्म सम्मिट होने के बाद संबंधित थाना पुलिस वेरीफिकेशन करके अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन ही भेजती है। यदि सब कुछ सही रहता है, तो 45वें दिन पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है।

ये डाक्यूमेंट किए जाते हैं जमा
पासपोर्ट आवेदन के साथ दो आईडी देनी होती है। आधार कार्ड के साथ में पेन कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, बैंक खाते का नंबर मय डिटेल, बिजली व पानी का बिल होता है, जो एक साल पुराने होने चाहिए।

ऑरिजनल डॉक्यूमेंट संग एक बार जाना होता है दिल्ली
जब डॉक्यूमेट की जांच और पुलिस की रिपोर्ट आ जाती है तो पासपोर्ट विभाग तारीख निर्धारित करके दिल्ली कार्यालय बुलाता है। दिल्ली कार्यालय में मूल प्रतियां देखने के बाद घर भेज दिया जाता है। इसके बाद पासपोर्ट घर बनाकर भेजा जाता है। पुलिस की सुरक्षा शाखा के अनुसार रोहतक जिले से हर साल करीब 3500 लोगों का पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed