फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passing of vehicles will start from 8 june

फैसलाः चंडीगढ़ में 8 जून से गाड़ियों की पासिंग का काम होगा शुरू, ड्राइविंग टेस्ट भी लिए जाएंगे

Sat, 06 Jun 2020 01:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Passing of vehicles will start from 8 june
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अनलॉक 1.0 में शहर के सभी दफ्तर व काम धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगे हैं। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को यह तय किया है कि सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले की तरह होने वाली गाड़ियों की पासिंग का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के लिए होने वाले ड्राइविंग टेस्ट भी शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जारी आदेशों के अनुसार 8 जून से सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाहनों की इंस्पेक्शन व पासिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं होगी। लोग सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच यहां पहुंचकर गाड़ी की पासिंग करवा सकते हैं। दोपहर एक से 1.30 बजे के बीच लंच ब्रेक होगा। प्रशासन ने आवेदकों से अपील की है कि वे वाहनों की पासिंग व इंस्पेक्शन करवाते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के ड्राइविंग टेस्ट शुरू करने के आदेश
इसके अलावा प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के ड्राइविंग टेस्ट के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के लिए रेगुलर ड्राइविंग टेस्ट मनीमाजरा के सर्कस ग्राउंड में होंगे। सरकारी छुट्टी को छोड़कर हर शनिवार को बिना अप्वाइंटमेंट ये टेस्ट लिए जाएंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक इसकी टाइमिंग होगी। प्रशासन ने आवेदकों से सोशल डिस्टेंस को लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed