{"_id":"5eda5d408ebc3e90a55e59ec","slug":"passing-of-vehicles-will-start-from-8-chandigarh-news-pkl3772395140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसलाः चंडीगढ़ में 8 जून से गाड़ियों की पासिंग का काम होगा शुरू, ड्राइविंग टेस्ट भी लिए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसलाः चंडीगढ़ में 8 जून से गाड़ियों की पासिंग का काम होगा शुरू, ड्राइविंग टेस्ट भी लिए जाएंगे
Sat, 06 Jun 2020 01:55 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक 1.0 में शहर के सभी दफ्तर व काम धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगे हैं। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को यह तय किया है कि सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले की तरह होने वाली गाड़ियों की पासिंग का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के लिए होने वाले ड्राइविंग टेस्ट भी शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार 8 जून से सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाहनों की इंस्पेक्शन व पासिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं होगी। लोग सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच यहां पहुंचकर गाड़ी की पासिंग करवा सकते हैं। दोपहर एक से 1.30 बजे के बीच लंच ब्रेक होगा। प्रशासन ने आवेदकों से अपील की है कि वे वाहनों की पासिंग व इंस्पेक्शन करवाते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।
ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के ड्राइविंग टेस्ट शुरू करने के आदेश
इसके अलावा प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के ड्राइविंग टेस्ट के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी के लिए रेगुलर ड्राइविंग टेस्ट मनीमाजरा के सर्कस ग्राउंड में होंगे। सरकारी छुट्टी को छोड़कर हर शनिवार को बिना अप्वाइंटमेंट ये टेस्ट लिए जाएंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक इसकी टाइमिंग होगी। प्रशासन ने आवेदकों से सोशल डिस्टेंस को लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।