{"_id":"5fa076218ebc3e9be55bbdd9","slug":"parking-will-be-smart-from-december-1-will-be-doubly-charged-chandigarh-news-pkl3929703190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर से पार्किंग होंगी स्मार्ट, देने होंगे दोगुने चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिसंबर से पार्किंग होंगी स्मार्ट, देने होंगे दोगुने चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। दीपावली के बाद शहर के लोगों को एक और झटका लगने जा रहा है। एक दिसंबर से शहर की 89 पार्किंग स्मार्ट होंगी। इसके बाद लोगों को बढ़े हुए पार्किंग शुल्क देने होंगे। नगर निगम सदन की बैठक के बाद अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
पिछले वर्ष नगर निगम ने 25 पेड पार्किंग से बढ़ाकर शहर में 89 पेड पार्किंग कर दी थीं। इन पार्किंग को दो समूह में बांटकर इस साल फरवरी से ठेकेदारों को दे दिया गया था। एक माह में पार्किंग को स्मार्ट करना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण स्मार्ट फीचर नहीं लग पाए, लेकिन 29 अक्तूबर को हुई सदन की बैठक के बाद ठेकेदार को अब स्मार्ट फीचर लगाने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
चीनी उत्पादों का प्रयोग नहीं होना चाहिए
बैठक में स्पष्ट कहा गया कि ठेकेदार पार्किंग को स्मार्ट बनाने के लिए चीनी उत्पादों का प्रयोग नहीं करेंगे। सभी उत्पाद भारत मे बने होने चाहिए। पार्षदों ने कहा कि स्मार्ट फीचर में ज्यादातर सामान चाइनीज ही आता है। जो सस्ता होता है और टिकाऊ नहीं होता। इसलिए सामान भारत मे बना ही होना चाहिए।
विज्ञापन
तीन स्लैब में लगेगा शुल्क
इस समय सिनेमा हाल और माल की पार्किंगों को छोड़कर सभी जगह पूरे दिन का दोपहिया वाहन से पांच और कार चालक से दस रुपये शुल्क लिया जा रहा है। एक दिसंबर से यह शुल्क तीन स्लैब में लिए जाएंगे। पहले चार घंटे तक दोपहिया वाहन चालक से पांच और कार चालक से 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा। चार घंटे के बाद रेट दोगुने और 12 घंटे बाद रेट पहले स्लैब के मुकाबले में चार गुना हो जाएंगे। इसके साथ ही सदन ने यह भी निर्णय लिया है कि हर साल बीस प्रतिशत रेट में इजाफा होगा जो फरवरी से लागू होगा। वहीं फन रिपब्लिक, एलांते माल और मनीमाजरा फन रिपब्लिक के बाहर बनी पेड पार्किंग में दोपिहया वाहन से 20 और चौपहिया वाहन से 40 रुपये एकमुश्त शुल्क लिया जाएगा।
पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मुफ्त
अनुबंध के अनुसार 10 मिनट तक पिक एंड ड्रांप की सुविधा के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दोपहिया वाहन का मासिक पास 150 रुपये और कार का 300 रुपये में बनाने की सुविधा है। हालांकि अभी पार्किंग वाले पिक एंड ड्राप के भी पैसे वसूल रहे हैं।
इस तरह देना होगा पार्किंग शुल्क
दोपहिया वाहन
पहले चार घंटे : 5
चार घंटे बाद : 10
12 घंटे बाद : 20
चौपहिया वाहन
पहले चार घंटे : 10
चार घंटे बाद : 20
12 घंटे बाद : 40
बस, जीप और कैब
पहले चार घंटे : 20
चार घंटे बाद : 40
12 घंटे बाद : 80
टूरिस्ट बस
पहले चार घंटे : 50
चार घंटे बाद : 100
12 घंटे बाद : 200
हेलमेट शुल्क : 2 रुपये
दो पहिया डे पास : 20 रुपये
चौपहिया डे पास : 50 रुपये
टूरिस्ट बस का डे पास : 150
ठेकेदारों को कहा गया है कि 30 नवंबर तक पार्किंग स्मार्ट करें। अनुबंध के अनुसार उसके बाद पार्किंग के चार्ज बढ़ जाएंगे। -एसके जैन, एडिशनल कमिश्नर